1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG के बीच T20 सीरीज में बड़ा करिश्मा करेगा ये कप्तान? सिर्फ बनाने हैं इतने रन

IND vs ENG के बीच T20 सीरीज में बड़ा करिश्मा करेगा ये कप्तान? सिर्फ बनाने हैं इतने रन

 Published : Jan 21, 2025 05:06 pm IST,  Updated : Jan 22, 2025 02:22 am IST

Jos Buttler: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के पास सुनहरा कीर्तिमान का मौका है। वह टी20 क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर सकते हैं और इससे कुछ ही रन दूर हैं।

इंग्लैंड के जोस बटलर और भारत के हार्दिक पांड्या- India TV Hindi
इंग्लैंड के जोस बटलर और भारत के हार्दिक पांड्या Image Source : GETTY

Jos Buttler T20 Runs: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज 22 जनवरी से खेली जाएगी और इसके लिए टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। वहीं इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर हैं। दोनों टीमों के पास ऐसे प्लेयर्स हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। जोस बटलर कप्तानी के अलावा विस्फोटक बैटिंग के लिए भी जाने जाते हैं। एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। 

टी20 क्रिकेट में लगा चुके हैं 8 शतक

इंग्लैंड के जोस बटलर ने अभी तक टी20 क्रिकेट में 429 मुकाबलों में कुल 11967 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं। अब भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में अगर वह 33 रन और बना लेते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट में अपने 12000 हजार रन पूरे कर लेंगे। ओवरऑल टी20 क्रिकेट में वह बारह हजार रन बनाने वाले कुल सातवें प्लेयर बनेंगे। उनसे पहले क्रिस गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर टी20 क्रिकेट में 12000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। 

क्रिस गेल ने बनाए हैं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 463 मैचों में कुल 14562 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक शामिल हैं। उनके अलावा टी20 क्रिकेट की दुनिया में कोई भी बल्लेबाज 14000 से ज्यादा रन नहीं बना पाया है। 13492 रनों के साथ पाकिस्तान के शोएब मलिक दूसरे नंबर पर हैं। 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर

  • क्रिस गेल- 14562
  • शोएब मलिक- 13492
  • कीरोन पोलार्ड- 13429
  • एलेक्स हेल्स- 13361
  • विराट कोहली- 12886
  • डेविड वॉर्नर- 12757
  • जोस बटलर- 11967

T20I क्रिकेट में 150 छक्के पूरे करने का मौका

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए जोस बटलर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम पर 129 T20I मैचों में कुल 146 छक्के दर्ज हैं। अब अगर टी20 सीरीज में वह चार छक्के और लगा देते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 छक्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बनेंगे। 

T20I क्रिकेट में बना चुके 3000 से ज्यादा रन

जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 129 मुकाबलों में 3389 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और 25 अर्धशतक निकले हैं। T20I क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 101 रन रहा है। 

यह भी पढ़ें: 

युजवेंद्र चहल का महाकीर्तिमान टूटने की कगार पर, ये खिलाड़ी रचेगा नया इतिहास

ICC ODI Rankings में स्मृति मंधाना को फायदा, हरमनप्रीत को नुकसान; इस नंबर पर पहुंचीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल