1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दलीप ट्रॉफी 2026 में दोनों सेमीफाइनल मुकाबले हुए तय, वैभव सूर्यवंशी अब इस टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे

दलीप ट्रॉफी 2026 में दोनों सेमीफाइनल मुकाबले हुए तय, वैभव सूर्यवंशी अब इस टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 26, 2026 04:16 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 04:16 pm IST

दलीप ट्रॉफी 2026 में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खत्म होने के बाद अब सेमीफाइनल किन चार टीमों के बीच में खेला जाएगा वह तय हो गया है। वहीं सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैं जो ईस्ट जोन का हिस्सा हैं और क्वार्टर फाइनल में वह अपने बल्ले से कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

भारतीय घरेलू क्रिकेट के मौजूदा सीजन की शुरुआत दलीप ट्रॉफी के साथ हो गई है जिसमें क्वार्टर फाइनल मुकाबले खत्म होने के बाद किन चार टीमों के बीच में सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे वह भी तय हो गए हैं। 23 अगस्त से शुरू हुए दोनों क्वार्टर फाइनल में पहला मैच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम के बीच में खेला गया जिसको ईस्ट जोन की टीम एक पारी और 210 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन की टीम के बीच में हुआ जिसको नॉर्थ जोन की टीम 52 रनों से अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब हो गई। वहीं अब सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैं जो ईस्ट जोन टीम की पारी का हिस्सा हैं और अब सेमीफाइनल में उनकी टीम का सामना सेंट्रल जोन की टीम से होगा जो 30 अगस्त से खेला जाएगा।

वैभव से इस बार गेंद से नहीं बल्ले से कमाल की उम्मीद

ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ वैभव को सिर्फ एक पारी में ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें वह 8 रन ही बनाने में कामयाब हो सके। वहीं वैभव ने अपना कमाल गेंदबाजी में जरूर दिखाया था जिसमें वह 2 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। हालांकि अब सभी की नजरें वैभव के बल्ले से प्रदर्शन पर है, जिसमें रेड बॉल क्रिकेट में कैसा कमाल दिखाते हैं। वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी 2026 में 30 अगस्त से शुरू होने वाले सेंट्रल जोन के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मुकाबले में खेलने उतरेंगे जिसमें यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ग्राउंड-1 में खेला जाएगा। सेंट्रल जोन के स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसकी कप्तानी रजत पादीदार संभाल रहे हैं जबकि बड़े खिलाड़ियों में रिंकू सिंह और हर्ष दुबे का नाम शामिल है।

साउथ जोन से भिड़ेगी नॉर्थ जोन की टीम

दलीप ट्रॉफी 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भी 30 अगस्त से शुरू होगा जिसमें यह साउथ जोन और नॉर्थ जोन की टीम के बीच में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-2 में खेला जाएगा। इस मैच में साउथ जोन टीम की कप्तानी तिलक वर्मा संभाल रहे हैं जबकि स्क्वाड में बड़े खिलाड़ियों में नारायण जगदीशन और करुण नायर का नाम शामिल है। ऐसे में इस मैच को लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

श्रीलंका ने कितनी बार झेला है फॉलोऑन, क्या इसके बाद भी हार जाएगी टीम इंडिया

कब से होगा एशिया कप क्रिकेट का आगाज, इस दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल