1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोश इंग्लिस ने बना दिया नया कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया के लिए तोड़ा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड

जोश इंग्लिस ने बना दिया नया कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया के लिए तोड़ा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 06, 2024 08:45 pm IST,  Updated : Sep 06, 2024 10:12 pm IST

SCO vs AUS: स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उनकी तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने सिर्फ 43 गेंदों में शतक लगाकर आरोन फिंच के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

JOSH INGLIS- India TV Hindi
जोश इंग्लिश ने सिर्फ 43 गेंदों में पूरा किया अपना शतक। Image Source : AP

स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन मैचों की दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही लेकिन इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 49 गेंदों में 103 रनों की पारी खेलने के साथ टीम का स्कोर 20 ओवर्स में 196 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। जोश ने अपनी इस शतकीय पारी के दम पर आरोन फिंच का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जिसमें वह अब टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लिस ने एडिनबर्ग के मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में अपना शतक सिर्फ 43 गेंदों में ही पूरा कर लिया।

नंबर 3 पर जोश इंग्लिस को मिला खेलने का मौका

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे टी20 मैच में अपना पहला विकेट 11 के स्कोर पर ट्रेविस हेड के रूप में गंवा दिया था। इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने एक छोर से पारी को संभालते हुए लगातार तेजी से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा जिसमें पहले 6 ओवर्स में टीम 55 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी। इंग्लिस को कैमरून ग्रीन का साथ मिला और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 92 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को बड़े स्कोर की तरफ लेकर जाने का काम किया। ग्रीन के आउट होने के बाद इंग्लिस ने मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी की और स्कोर 150 रनों के पार पहुंचा दिया। इंग्लिस ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 7 छक्के लगाने के साथ 103 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

इस मामले में बने पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

जोश इंग्लिस का ये टी20 इंटरनेशनल में दूसरा शतक है और इससे पहले उन्होंने अपना पहला शतक एक बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए लगाया था तो वहीं इस मैच में वह विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका में खेल रहे थे। इसी के साथ इंग्लिस अब पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

ये भी पढ़ें

IND vs BAN सीरीज में टीम इंडिया का स्क्वाड ऐसा हो सकता है, किसकी खुलेगी किस्मत?

राहुल द्रविड़ की हुई इस टीम में एंट्री, क्या 16 साल बाद खत्म होगा IPL ट्रॉफी का सूखा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल