PAK vs NZ, ODI Match: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का कराची में 19 फरवरी को आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत हो रही है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो शुरुआत में सही भी साबित हुआ। न्यूजीलैंड को पहला झटका 8वें ओवर में ही लग गया। डेवान कॉन्वे 10 रन बनाकर आउट हो गए। अबरार अहमद ने कॉन्वे को पवेलियन का रास्ता दिखाया। डेवान कॉन्वे के आउट होने के बाद पूर्व कप्तान केन विलियमसन नए बल्लेबाज के रुप में मैदान में आए। कीवी टीम को केन से काफी उम्मीदें थी लेकिन अगले ही ओवर में नसीम शाह को अपना विकेट दे बैठे। नसीम ने विकेट के साथ अपने ओवर का आगाज किया। केन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में केन विलियमसन ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।
दरअसल, केन विलियमसन 237 दिन यानी 6 साल 2 महीने और 2 हफ्ते बाद वनडे क्रिकेट में सिंगल डिजिट में आउट हुए हैं। इससे पहले वह 50 ओवर फॉर्मेट में आखिरी बार साल 2019 में सिंगल डिजिट में आउट हुए थे। 5 जनवरी 2019 को श्रीलंका के खिलाफ उनके बल्ले से 1 रन आया था। तब से ही वह डबल डिजिट में स्कोर बना रहे थे लेकिन अब चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में उन्हें एक रन बनाकर पवेलियन जाना पड़ा। पिछली 36 पारियों में उनका ये पहला सिंगल डिजिट स्कोर है।
गौरतलब है कि केन विलियमसन की ICC टूर्नामेंट में हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रही है। ICC टूर्नामेंट में पिछली 6 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है। केन विलियमसन जल्द से जल्द इस खराब फॉर्म को पीछे छोड़ना चाहेंगे।। केन पर अब दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रेशर होगा।
केन विलियमसन की ICC इवेंट्स में पिछली 6 पारियां
- 1(2)
- 18*(17)
- 1(2)
- 9(13)
- 69(73)
- 14(15)
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:-
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान अली आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।