1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs SRH: क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा IPL 2024 का फाइनल, जानें कैसा है चेन्नई में मौसम

KKR vs SRH: क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा IPL 2024 का फाइनल, जानें कैसा है चेन्नई में मौसम

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 25, 2024 09:30 pm IST,  Updated : May 26, 2024 09:37 am IST

KKR vs SRH Weather Report: आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

KKR vs SRH Weather Report- India TV Hindi
KKR vs SRH Weather Report Image Source : PTI

KKR vs SRH Weather Report: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का आयोजन 26 मई को किया जाएगा। जहां दोनों टीमों का सामना चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों का इस सीजन प्रदर्शन काफी शानदार रहा और लीग स्टेज के बाद दोनों टीमों ने पहले और दूसरे स्थान पर फिनिश किया था। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने इस सीजन काफी दमदार खेल दिखाया है। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। इस रोमांचक मुकाबले में मौसम का रोल काफी अहम होने जा रहा है।

फाइनल मुकाबले में कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम

आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले से पहले चेन्नई के मौसम पर एक नजर डालें तो 26 मई को चेन्नई में शाम को बादल छाए रहेंगे। 100 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे और इसलिए ओस बहुत कम होगी, जिससे एक बार फिर कप्तानों को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। तापमान 34 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। accuweather के रिपोर्ट के अनुसार, शाम 7 बजे ह्यूमिडिटी 61 प्रतिशत से बढ़कर रात 11 बजे 68 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं पूरे दिन बारिश की संभावा 4% है। जोकि काफी कम है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश नहीं होने की संभावा है। हालांकि मैच से एक दिन पहले यानी कि 25 मई को थोड़ी बहुत बारिश हुई है, जिसके कारण केकेआर की टीम को अपना आखिरी प्रैक्टिस सेशन रद करना पड़ा।

इस सीजन किसने मारी बाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन लीग स्टेज के सिर्फ एक मैच खेला गया था। वहीं प्लेऑफ में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था। लगी स्टेज वाले मैच में केकेआर की टीम ने सनराइजर्स को 4 रनों से हरा दिया था। वहीं प्लेऑफ वाले मुकाबले को केकेआर ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। दोनों टीमों के बीच वह मैच काफी रोमांचक रहा था। दोनों टीमों ने इस सीजन का अपना पहला मैच एक दूसरे के खिलाफ खेला था। वहीं अब सीजन का आखिरी मैच भी अपस में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

दोनों टीमों का आईपीएल स्क्वॉड

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, उमरान मलिक, मयंक अग्रवाल, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, मयंक मारकंडे, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, आकाश महाराज सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, सुयश शर्मा, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, दुष्मंथा चमीरा, श्रीकर भरत, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, साकिब हुसैन, अल्लाह गजनफर

यह भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर ने अपनी बैक इंजरी को लेकर पहली बार दिया बयान, कहा - कोई मेरी बात पर नहीं कर रहा था विश्वास

शाहीन अफरीदी ने T20 वर्ल्ड कप को लेकर ठुकराई ये अहम जिम्मेदारी, PCB को दिखाए बगावती सुर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल