INDU19 बनाम UGAU19 ICC u19 विश्व कप 2022 भारत U19 बनाम युगांडा U19
भारत और युगांडा के बीच आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 का 22वां मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम, तारौबा, त्रिनिदाद में खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने 326 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में युगांडा की टीम 79 रन ही बना सकी। भारत की ओर से गेंदबाजी में कप्तान निशांत सिंधु ने 4 विकेट अपने नाम किए। भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज अंगक्रश ने 120 गेंद में 22 चौके और चार छक्के से शानदार 144 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, राजा बावा ने नाबाद 162 रन बनाए। ये टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है।भारत अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): अंगक्रिश रघुवंशी, हरनूर सिंह, निशांत सिंधु (कप्तान), राज बावा, कौशल तांबे, दिनेश बाना (विकेटकीपर), विक्की ओस्तवाल, राजवर्धन हैंगरगेकर, अनीश्वर गौतम, वासु वत्स, रवि कुमार।
युगांडा अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): इसाक अटेगेका, ब्रायन असाबा, रोनाल्ड लुटाया, पास्कल मुरुंगी (c), साइरस काकुरु (w), रोनाल्ड ओपियो, जुमा मियाजी, जोसेफ बगुमा, क्रिस्टोफर किडेगा, यूनुसु सोवोबी, मैथ्यू मुसिंगुज़ी।