Highlights
- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है
- मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है
- सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम पहले मैच में जीत दर्जकर 1-0 सी बढ़त बना रखी है
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर ऋषभ पंत (85) की शानदार पारी की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को 288 रनों का लक्ष्य दिया। पंत के अलावा कप्तान राहुल ने 55 रनों का योगदान दिया। कप्तान केएल राहुल और पंत के बीच 111 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी हुई। जबाव में दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य को 11 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अफ्रीका के लिए मलान ने 91 और डी कॉक ने 78 रनों का योगदान दिया।
India vs South Africa, Live Score