Highlights
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया
- तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कुल चार बदलाव किए हैं
- मेजबान टीम ने सीरीज में पहले दो मैच में जीत दर्ज कर 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है
साउथ अफ्रीका ने आखिरी वनडे 4 रनों से जीतकर तीन मैच की वनडे सीरीज में 3-0 से कब्जा किया। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 288 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर के सामने टीम इंडिया 283 रनों पर ही सिमट गई। भारत की ओर से विराट कोहली (65), शिखर धवन (61) और दीपक चाहर (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। इससे पहले मेजबान टीम 49.5 ओवर में 287 रनों पर ढेर हो गई थी। स.अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने 124 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, वहीं रस्सी वैन डेर डूसन ने 52 रन बनाते हुए चौथे विकेट के लिए डिकॉक के साथ 144 रन की साझेदारी की। भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा रहे जिन्होंने 59 रन खर्च कर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर के हाथ दो-दो सफलताएं लगी।