1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC की विकेटकीपर ने विकेट के पीछे दिखाई गजब की फुर्ती, नहीं देखा होगा आपने ऐसा कैच, देखें VIDEO

DC की विकेटकीपर ने विकेट के पीछे दिखाई गजब की फुर्ती, नहीं देखा होगा आपने ऐसा कैच, देखें VIDEO

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 11, 2026 10:25 am IST,  Updated : Jan 11, 2026 10:27 am IST

दिल्ली कैपिटल्स की विकेटकीपर लिजेल ली ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एक अद्भुत कैच पकड़ा। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Lizelle Lee- India TV Hindi
लिजेल ली ने पकड़ा अद्भुत कैच Image Source : SCREENGRAB/X@WPLT20

WPL 2026 का तीसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की विकेटकीपर बल्लेबाज लिजेल ली ने एक अद्भुत कैच पकड़कर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओपनर अमेलिया केर को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। यह कैच इतना शानदार था कि इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

पारी के दूसरे ओवर में लिजेल ने पकड़ा ये कैच

यह पूरी घटना मुंबई इंडियंस के पारी के दूसरे ओवर की है। दिल्ली की तरफ से यह ओवर तेज गेंदबाज चिनले हेनरी फेंक रही थी। ओवर की पहली गेंद उन्होंने फुल-लेंथ फेंकी जो केर के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे गई। गेंद बल्ले से लगने के बाद तेज गति से ट्रैवल कर रही थी, लेकिन लिजेल ली ने फुर्ती दिखाते हुए दाईं ओर छलांग लगाई और एक शानदार कैच पकड़ा। हालांकि पहले प्रयास में वह कैच नहीं पकड़ पाई। गेंद उनके दस्तानों से लगने के बाद पहले उछली, लेकिन उन्होंने गजब की सूझबूझ दिखाते हुए गिरते हुए कैच को पूरा किया। इस शानदार कैच को देखकर दर्शक दंग रह गए और सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब तारीफ हुई।

बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लिजेल ली

लिजेल ली ने इस मैच में विकेटकीपर के तौर पर कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गई। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो चौके लगाए। ऐसे में अब लिजेल ली आने वाले मैचों में विकेटकीपिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी कमाल दिखाना चाहेगी। वहीं अमेलिया केर की बात करें तो वह लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप हो गई। RCB के खिलाफ पहले मैच में भी वह 15 गेंदों सिर्फ 4 रन बना पाई थी।

मुंबई ने दिल्ली को आसानी से हराया

महिला प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नवी मुंबई में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरे ओवर नहीं खेल सकी और 19 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस के लिए यह इस सीजन की पहली जीत है। दिल्ली ने हार के साथ इस सीजन अपने अभियान का आगाज किया है।

यह भी पढ़ें

मेग लैनिंग ने WPL रचा इतिहास, इस मामले में तोड़ दिया एलिस पेरी का बड़ा रिकॉर्ड

WPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ हासिल की पहली पोजीशन, RCB इस नंबर पर मौजूद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल