1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs SA: 'हमें डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं'; लुंगी एन्गिडी ने वनडे सीरीज जीत के बाद अब कही ये बात

AUS vs SA: 'हमें डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं'; लुंगी एन्गिडी ने वनडे सीरीज जीत के बाद अब कही ये बात

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 23, 2025 08:00 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 08:00 pm IST

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका की 84 रनों की जीत में लुंगी एन्गिडी का गेंद से अहम योगदान देखने को मिला जिसमें उन्होंने कुल 5 विकेट हासिल किए। अब एन्गिडी ने अपने प्रदर्शन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

Lungi Ngidi- India TV Hindi
लुंगी एन्गिडी Image Source : GETTY

साउथ अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 विकेट हासिल किए। मकाय के मैदान पर खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका टीम ने कुल 277 रन बनाए थे, जिसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 37.4 ओवर्स में 193 रन बनाकर सिमट गई। लुंगी एन्गिडी ने इस दौरान अपने 8.4 ओवर्स में 42 रन देने के साथ कुल 5 विकेट हासिल किए। अब लुंगी एन्गिडी ने अपने इस शानदार प्रदर्शन का भी खुलासा किया जिसमें उन्होंने कहा कि हमें हालात देखते हुए किसी भी चीज से डरने की जरूरत नहीं है।

क्या हम वैसा खेल रहे जैसा खेलना चाहते हैं

लुंगी एन्गिडी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मिली जीत के बाद आईसीसी को दिए बयान में कहा कि सबसे अहम बात ये है कि क्या हमने उस तरह का खेल खेला जैसी हमारी योजना थी। जब हम हारते हैं तो उस समय हम कोच के द्वारा दी गई फ्रीडम के अनुसार नहीं खेल पाते तो ये एक दिक्कत है। लेकिन जब प्लानिंग के अनुसार प्रदर्शन करते हैं और जीतने में भी कामयाब होते हैं तो ये सबसे जरूरी बात रहती है। एक गेंदबाज के तौर पर आपको अपने अनुसार फील्डिंग लगाने की पूरी आजादी मिलती है। हम सभी को इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा अनुभव हासिल हो गया है और इसीलिए हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। हमें बल्लेबाज को देखते हुए उस अनुसार फील्ड सेट करनी चाहिए और किसी भी परिस्थिति का सामना करते हुए डरना नहीं चाहिए।

साउथ अफ्रीका ने लगातार 5वीं वनडे सीरीज जीती

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच को 84 रनों से अपने नाम करने के साथ जहां इस सीरीज में एक मुकाबला रहते हुए उसे पहले ही अपने नाम कर लिया है तो वहीं ये उनकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ लगातार 5वीं वनडे सीरीज जीत है, जिसमें दो बार वह कंगारू टीम को उसके घर पर वनडे सीरीज में मात देने में कामयाब हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी जहां वह वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी।

ये भी पढ़ें

BCCI की बात नहीं मानेगा साउथ जोन, केएल और सिराज को नहीं मिलेगी दलीप ट्रॉफी स्क्वॉड में जगह

एशिया कप 2025 में संजू सैमसन किस पोजीशन पर खेलेंगे, क्या अभी से शुरू की तैयारी?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल