IPL 2026 के 40वें मैच में मार्कस स्टॉयनिस की तूफानी बल्लेबाजी का जबरदस्त नजारा देखने को मिला। मुल्लांपुर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए आखिरी ओवर में मार्कस स्टॉयनिस राजस्थान के गेंदबाज की इस कदर धुनाई कि जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। पंजाब किंग्स के इस ऑलराउंडर ने आखिरी ओवर में कहर बरपाते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
पंजाब किंग्स की पारी में मार्कस स्टॉयनिस उस वक्त बल्लेबाजी करने उतरे जब 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह राजस्थान के यश राज पुंजा का शिकार बने। इसके बाद स्टॉयनिस ने मैदान पर उतरते ही विस्फोटक बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। 19 ओवर तक स्टॉयनिस 16 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे थे। फिर आया आखिरी ओवर, जिसमें पंजाब के धाकड़ ऑलराउंडर ने बृजेश शर्मा की जबरदस्त धुनाई करते हुए 24 रन बटोर लिए। इस शानदार ओवर के दम पर उन्होंने अपनी टीम को 222 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया।
मुश्किल वक्त में संभाली पारी
स्टॉयनिस उस समय क्रीज पर आए जब पंजाब किंग्स का स्कोर 14 ओवर में 144/3 था। कप्तान श्रेयस अय्यर उस वक्त लय में नहीं दिख रहे थे, ऐसे में स्टोइनिस ने जिम्मेदारी उठाई और तेजी से रन बटोरने शुरू किए। शुरुआत में थोड़ा समय लेने के बाद उन्होंने यश राज पुंजा के खिलाफ पहला बड़ा छक्का लगाया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद नांद्रे बर्गर के ओवर में भी उन्होंने जमकर रन बटोरे।
आखिरी ओवरों में मचाया धमाल
स्टॉयनिस ने आखिरी ओवर का आगाज डॉट बॉल से किया, लेकिन फिर अगली 5 गेंदों पर लगातार 5 बाउंड्री जड़ते हुए कमाल कर दिया। उन्होंने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने अगली गेंद पर भी छ्क्का बटोरा। इस तरह उन्होंने महज 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, जो उनके IPL करियर की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी है। स्टॉयनिस ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर चौका जड़ने में कामयाब रहे। इस तरह पंजाब 200 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर टांगने में सफल रहा।
राजस्थान की ओर से यश पुंजा ने दो विकेट जरूर झटके, लेकिन स्टॉयनिस की आंधी के सामने सभी गेंदबाज बेबस नजर आए। स्टॉयनिस ने 22 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। वहीं, सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 59 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें:
ODI World Cup 2027 से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, इन देशों के साथ खेलेगा ट्राई सीरीज
IPL 2026 Playoffs Scenario: दो टीमों की एंट्री पक्की, इनका बाहर होना तय, कौन अगर- मगर में फंसा