1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे मुकाबले से भी बाहर हो सकता है तेज गेंदबाज, चोटिल खिलाड़ी ने खुद किया खुलासा

तीसरे मुकाबले से भी बाहर हो सकता है तेज गेंदबाज, चोटिल खिलाड़ी ने खुद किया खुलासा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 04, 2025 01:54 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 01:54 pm IST

AUS vs ENG: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में एशेज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के बीच इंग्लैंड के लिए बड़ी खबर आई है।

Mark Wood - India TV Hindi
मार्क वुड Image Source : PTI

Mark Wood: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट के बीच बड़ी खबर आई है। यह खबर इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज मार्क वुड से जु़ड़ी है। मार्क वुड दूसरे एशेज टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। अब वुड के तीसरे टेस्ट से बाहर होने की आशंका भी जताई जा रही है। खुद मार्क वुड ने यह बात कही है। मार्क वुड ने एशेज के तीसरे टेस्ट में अपनी उपलब्धता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। 35 साल के वुड ने कबूल किया कि उनका शरीर अब 90 मील प्रतिघंटे यानी 145 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी के दबाव को पहले जैसा नहीं झेल पा रहा है।

15 महीने बाद किया था कमबैक

वुड ने फरवरी में चैंपियंस ट्रोफी के दौरान चोटिल होने के बाद अपने बाएं घुटने की सर्जरी कराई थी। पर्थ में खेला गया पहला एशेज टेस्ट उनका 15 महीनों बाद पहला टेस्ट मैच था। हालांकि मैच में वे 11 ओवर फेंककर भी कोई विकेट नहीं ले पाए। इसके बाद घुटने में दर्द बढ़ने पर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर के पास भेजा और तभी से वे घुटने पर सपोर्ट ब्रेस पहनकर चल रहे हैं।

ब्रिस्बेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान चैनल 7 से बातचीत में वुड ने संकेत दिया कि वे 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वुड ने कहा कि मौका तो है, लेकिन हकीकत में देखें तो उनकी वापसी मेलबर्न या उसके बाद सिडनी टेस्ट में अधिक संभावित लगती है। पहले मुझे इस घुटने के ब्रेस से छुटकारा पाना होगा, तभी वह सामान्य तरीके से चल-फिर पाएंगे।

वुड ने जल्द वापसी की उम्मीद जताई 

वुड ने बताया कि पहले टेस्ट के बाद से उनके घुटने में पेनकिलर इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी माना कि उम्र का असर अब उनके खेल पर साफ दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि अपने पूरे करियर में हमेशा खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि वापसी करते हुए कोशिश करते हैं कि वह और तेज बॉलिंग कर सकें, लेकिन अब उनकी उम्र बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका शरीर पहले की तरह इससे निपट पा रहा है या नहीं, लेकिन वह कोशिश करते रहेंगे। उन्हें उम्मीद है वह ठीक होकर जल्द वापसी कर पाएंगे। यह फिजिकली से ज्यादा मेंटली मुश्किल है। आपको फिर वापसी की कोशिश करनी होगी, और शायद यही ज्यादा मुश्किल काम है।

यह भी पढ़ें:

बड़ी लीग में बदला गया इस फ्रेंचाइजी का नाम, मुंबई इंडियंस से जुड़ा खास कनेक्शन

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान, ODI क्रिकेट में कर डाला बड़ा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल