1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी ने फेंकी IPL 2024 की सबसे तेज गेंद, पहले ही मैच में कर दिया बड़ा करिश्मा

इस खिलाड़ी ने फेंकी IPL 2024 की सबसे तेज गेंद, पहले ही मैच में कर दिया बड़ा करिश्मा

 Published : Mar 30, 2024 11:48 pm IST,  Updated : Mar 31, 2024 02:55 am IST

Mayank Yadav: लखनऊ सुपर जायंट्स के एक गेंदबाज ने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी है। इस बॉलर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है और सभी का दिल जीत लिया है।

LSG Team- India TV Hindi
LSG Team Image Source : IPL

Fastest Ball Of IPL 2024 Mayank Yadav: पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मयंक यादव ने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी है। उन्होंने अपने पहले ही मैच में बड़ा कमाल कर दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ वह काफी किफायती साबित हुए और पंजाब के बल्लेबाजों को उनकी गेंदों को खेलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनकी तेज गेंद का आईपीएल ने भी वीडियो शेयर किया है। 

मयंक यादव ने फेंकी सबसे तेज गेंद

मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 12वें ओवर की पहली गेंद 155.8 kmph की रफ्तार से फेंकी। उनकी इस गेंद को शिखर धवन ठीक तरह से नहीं खेल पाए और ये गेंद डॉट हो गई। मयंक की ये आईपीएल 2024 में फेंकी गई सबसे तेज हैं। मयंक ने मैच में जिस तरह की गेंदबाजी की है। उससे वह सभी का दिल जीतने में सफल रहे हैं। मंयक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा को आउट किया है। 

पहले ही मैच में किया कमाल

मयंक यादव का आईपीएल में ये पहला ही मैच है और उन्होंने पहले ही मैच में सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने आईपीएल मैच में सबसे बड़े मंच पर अपनी क्षमता प्रदर्शित की है। वह ओवर में ही उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। इसके बाद दूसरे ओवर में उन्होंने आग ही उगल दी। उनकी गेंदों को खेलना पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों के लिए बहुत ही मुश्किल रहा है। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा था।   

घरेलू क्रिकेट में दिखाया है दम

21 साल के मयंक यादव का जन्म दिल्ली में हुआ था।  वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की तरफ से ही खेलते हैं। उन्होंने अभी तक 17 लिस्ट ए मैचों में 34 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं 10 टी20 मैचों में उन्होंने 12 विकेट लिए हैं। मंयक यादव ने एक लिस्ट ए मैच भी खेला है। जिसमें एक विकेट लिया है। 

यह भी पढ़ें

IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने हासिल की पहली जीत, शिखर धवन की बेहतरीन पारी पर फिरा पानी

सिर्फ एक छक्का लगाते ही धवन का बड़ा कमाल, IPL में हासिल कर लिया खास मुकाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल