1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, केएल राहुल का रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त, बने चौथे कंगारू बल्लेबाज

मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, केएल राहुल का रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त, बने चौथे कंगारू बल्लेबाज

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 28, 2025 09:24 am IST,  Updated : May 28, 2025 10:18 am IST

IPL 2025 में मिचेल मार्श ने 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया। इस तरह उन्होंन केएल राहुल का बहुत बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया।

Mitchell Marsh- India TV Hindi
मिचेल मार्श Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 227 रन बनाने के बावजूद हार गई। RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ गेंद शेष रहते 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर फिनिश किया। RCB की इस जीत से लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत की तूफानी सेंचुरी बेकार चली गई। इस सीजन पंत के बल्ले आया ये दूसरा 50+ स्कोर और पहला शतक था लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने LSG के कप्तान के शतक पर पानी फेर दिया। 

पंत के लिए IPL का 18वां सीजन बेहद निराशाजनक रहा। उनका न तो बल्ला चला और न ही कप्तानी। उनके बल्ले से IPL 2025 में 14 मैचों की 13 पारियों में 24.45 के औसत और 133.16 के स्ट्राइक रेट से 269 रन आए। LSG की ओर से जहां पंत का बतौर कप्तान और बल्लेबाज प्रदर्शन बहुत खराब रहा तो, वहीं मिचेल मार्श इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। मार्श ने मौजूदा सीजन में 13 मैचों में 48.23 के औसत और 163.70 स्ट्राइक रेट से 627 रन अपने नाम किए। इस तरह उनके नाम एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

दरअसल, RCB के खिलाफ आखिरी लीग स्टेज मैच में मार्श ने 37 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। इस पारी की बदौलत वह सीजन में 600 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले केएल ने IPL 2022 में 616 रन बनाए थे। 

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले LSG के बल्लेबाज 

  • 627 - IPL 2025 में मिचेल मार्श
  • 616 - IPL 2022 में केएल राहुल
  • 520 - IPL 2024 में केएल राहुल
  • 511 - IPL 2025 में निकोलस पूरन
  • 508 - IPL 2022 में क्विंटन डीकॉक

मिचेल मार्श IPL के एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज हैं। इससे पहले यह कारनामा डेविड वार्नर, माइकल हसी और शॉन मार्श ने किया था। इनमें वॉर्नर इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने IPL के एक नहीं बल्कि 3 सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने का कमाल किया। 

IPL सीजन में 600+ रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

  • डेविड वार्नर (2016, 2019, 2017)
  • माइकल हसी (2013)
  • शॉन मार्श (2008)
  • मिचेल मार्श (2025)*

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल