1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल स्टार्क के सामने चारो खाने चित्त हुए बेन स्टोक्स, टूट गया आर अश्विन का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क के सामने चारो खाने चित्त हुए बेन स्टोक्स, टूट गया आर अश्विन का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 05, 2026 07:47 am IST,  Updated : Jan 05, 2026 07:49 am IST

बेन स्टोक्स जारी एशेज टेस्ट सीरीज में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। इस सीरीज में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने काफी परेशान किया है।

Ben Stokes- India TV Hindi
बेन स्टोक्स Image Source : AP

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में भी 11 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया। स्टार्क के खिलाफ आउट होने के बाद स्टोक्स एक बार फिर काफी हैरान और परेशान नजर आए। अंग्रेज कप्तान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के सामने चारों खाने चित्त हो गए। यह इस सीरीज में पांचवां मौका है जब स्टोक्स को स्टार्क ने आउट किया है।

मिचेल स्टार्क ने तोड़ा आर अश्विन का रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी आर अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा है। अश्विन ने भी अपने टेस्ट करियर में बेन स्टोक्स को काफी ज्यादा परेशान किया था। उन्होंने कुल 13 बार इंग्लैंड के कप्तान को आउट किया था। वहीं अब मिचेल स्टार्क ने 14वीं बार स्टोक्स को आउट किया है और वह अब अश्विन से आगे निकल गए हैं।

टेस्ट में बेन स्टोक्स को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज

  • 14 - मिचेल स्टार्क
  • 13 - रविचंद्रन अश्विन
  • 9 - नाथन लियोन
  • 8 - रवींद्र जडेजा
  • 7 - केमार रोच

मिचेल स्टार्क के सामने फ्लॉप रहे हैं बेन स्टोक्स

मिचेल स्टार्क ने बेन स्टोक्स को पारी के 51वें ओवर में आउट किया। ओवर की 5वीं गेंद स्टोक्स को समझ नहीं आई। इस गेंद पर वह खुद को आउट होने से बचा नहीं पाए। पिच पर पड़ने के बाद गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए सीधा ऐलेक्स कैरी के दस्तानों में गई और विकेट के पीछे उन्होंने शानदार कैच पकड़ा। हालांकि शुरुआत में अंपायर ने स्टोक्स को आउट नहीं दिया। बाद में स्टीव स्मिथ ने DRS लिया और रिव्यू देखने के बाद ऑन फिल्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। स्टोक्स 11 गेंदें खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

स्टार्क के खिलाफ पांच बार आउट हो चुके हैं बेन स्टोक्स

जारी एशेज टेस्ट सीरीज में भी मिचेल स्टार्क ने बेन स्टोक्स को काफी परेशान किया है। इस सीरीज में स्टोक्स ने स्टार्क के खिलाफ 114 गेंदों पर सिर्फ 39 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका औसत महज 7.80 का रहा। वह 5 बार स्टार्क के खिलाफ आउट भी हुए हैं। स्टोक्स को इस सीरीज में एक और बार बैटिंग करने का मौका मिल सकता है। अब देखना ये होगा कि वहां उन्हें कौन आउट करता है।

यह भी पढ़ें

जो रूट ने जड़ दिया एक और धमाकेदार शतक, इस मामले में कर ली रिकी पोंटिंग की बराबरी

ILT20 को मिला नया चैंपियन, MI को मिली हार, सैम करन की कप्तानी में डेजर्ट वाइपर्स ने पहली बार जीता खिताब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल