1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट में शुरू हुआ नया बवाल, मोहम्मद रिजवान ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले रखी शर्तें

पाकिस्तान क्रिकेट में शुरू हुआ नया बवाल, मोहम्मद रिजवान ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले रखी शर्तें

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 28, 2025 10:31 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 10:31 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूर्व वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पीसीबी की तरफ से ऑफर किए गए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से मना कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी कुछ शिकायतों का पहले जवाब मांगा है।

Mohammad Rizwan- India TV Hindi
मोहम्मद रिजवान Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ बवाल ने चलता रहे ऐसा हो नहीं सकता, जिसमें अब मोहम्मद रिजवान को लेकर नया बवाल सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ समय पहले मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम की कप्तानी से हटाने के साथ उनकी जगह पर शाहीन अफरीदी को ये जिम्मेदारी देने का फैसला लिया था। वहीं अब विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पीसीबी की तरफ से दिए जाने वाले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से मना कर दिया है, जिसमें रिजवान जो पहले ए कैटेगिरी में शामिल थे उन्हें उससे हटाने के साथ बी कैटेगिरी में कर दिया है।

रिजवान ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले बोर्ड के सामने रखी कुछ शर्तें

पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई पर आई रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने खुद को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कैटेगिरी बी में जगह मिलने पर साइन करने से इनकार कर दिया है। विश्वसनीय सूत्र के अनुसार नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने वाले 30 प्लेयर्स में से रिजवान अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नए अनुबंधों की पेशकश करते हुए उन्हें प्रतिष्ठित कैटेगिरी ए से हटा दिया है, जो पहले केवल बाबर आजम, रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को ही दी जाती थी। इस बार इन तीनों अनुभवी खिलाड़ियों सहित 10 खिलाड़ियों को कैटेगिरी बी में रखा है। रिजवान ने हालांकि हाल ही में बोर्ड को स्पष्ट कर दिया था कि वह इस कॉन्ट्रैक्ट पर तभी साइन करेंगे जब बोर्ड उनकी कुछ शिकायतों का समाधान करेगा।

रिजवान ने पहले की तरह ए कैटेगिरी में रखने का किया अनुरोध

मोहम्मद रिजवान ने पीसीबी द्वारा लाए गए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में खुद को और अन्य सीनियर प्लेयर्स को पहले की तरह ए कैटेगिरी में रखने का अनुरोध किया है और यह भी कहा है कि किसी को भी कप्तान नियुक्त करते समय बोर्ड को उसे अपनी प्लानिंग को पूरा करने के लिए एक स्पष्ट कार्यकाल और समय देना चाहिए और रिजवान चाहते हैं कि पीसीबी उन्हें टीम में उनकी भूमिका और जगह को लेकर साफ-साफ बताए। वहीं रिजवान को इन शर्तों को लेकर सूत्र ने बताया कि उनकी ये मांगें उन्हें वनडे टीम के कप्तान पद से हटाए जाने आई हैं।

ये भी पढ़ें

PAK vs SA: पाकिस्तानी टीम ने आखिर क्यों बदला अपनी जर्सी का कलर? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी अभिषेक शर्मा का खौफ, कंगारू कप्तान मिचेल मार्श के बयान में सामने आया डर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल