1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट में एक और नया बवाल, मोहम्मद रिजवान ने PCB को दी अब धमकी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक और नया बवाल, मोहम्मद रिजवान ने PCB को दी अब धमकी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 10, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 04:22 pm IST

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर भी काफी खराब देखने को मिला था, जिसको लेकर अब पाक वनडे टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान इन सभी चीजों पर पीसीबी के साथ बात भी करेंगे।

Mohammad Rizwan- India TV Hindi
मोहम्मद रिजवान Image Source : GETTY

वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा किसी टीम के खेल के अलावा बाकी सारी चीजों को लेकर चर्चा देखने को मिलती है, तो वह कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम है। पिछले एक साल में पाकिस्तानी टीम के कोचिंग स्टाफ से लेकर कप्तानी तक मामले में काफी बदलाव देखने को मिला है। फरवरी-मार्च महीने में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी और उसके बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर लिमिटेड ओवर्स सीरीज दोनों में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिला था। इसी को लेकर अब पाकिस्तानी वनडे टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान का भी एक अजीबोगरीब बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कप्तानी छोड़ने तक की धमकी दी है।

टी20 कप्तानी से हटाए जाने पर नाराज हैं रिजवान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तानी टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए जब पीसीबी ने टी20 और वनडे टीम का ऐलान किया तो उसमें मोहम्मद रिजवान से टी20 टीम की कप्तानी छीने जाने के साथ उन्हें स्क्वाड से बाहर भी कर दिया गया। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार रिजवान इस फैसले को लेकर काफी नाखुश थे और साथ ही वह अब जल्द ही इन सभी मुद्दों को लेकर पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से भी मुलाकात करेंगे। वहीं रिपोर्ट के अनुसार रिजवान को टीम चयन के मामले में अधिक अधिकार नहीं दिए गए तो वह कप्तानी तक छोड़ने का फैसला ले सकते हैं।

हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी

मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन को लेकर हुई कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सभी को पता है कि क्या चल रहा है, प्रत्येक व्यक्ति उस चीज के लिए जिम्मेदार है जिस पर उसका नियंत्रण है। वहीं टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के सवाल पर रिजवान ने कहा कि इसको लेकर मैं कुछ नहीं कह सकता, हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और ना ही पूछा गया। ये उनका फैसला था जिसे हमें पहले के फैसलों की तरह स्वीकार करना था।

ये भी पढ़ें

WTC Final 2025 से दो महीने पहले ही चोटिल हुआ कप्तान, फाइनल से पहले बढ़ गई चिंता!

फैंस के लिए खुशखबरी, ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी, अब इतनी टीमें लेंगी हिस्सा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल