1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली के मैदान पर किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा टेस्ट रन, ये रहे टॉप 3 बल्लेबाज

दिल्ली के मैदान पर किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा टेस्ट रन, ये रहे टॉप 3 बल्लेबाज

 Published : Oct 07, 2025 03:30 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 03:30 pm IST

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच 10 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके लिए भारतीय टीम तैयार है।

sachin tendulkar- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से दिल्ली के मैदान पर टेस्ट मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज का दूसरा मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम पर खेल जाएगा। भारतीय टीम पहला मैच काफी बड़े अंतर से अपने नाम कर चुकी है, ऐसे में पूरी संभावना है कि दिल्ली में भी भारत का ही वर्चस्व दिखाई देगा। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि दिल्ली के इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। यहां हम आपको टॉप 3 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं। 

सचिन तेंदुलकर ने दिल्ली में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

दिल्ली के जिस स्टेडियम को आज की तारीख में आप अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जानते हैं, उसे ही पहले फिरोजशाह कोटला के रूप में जाना जाता था। यानी स्टेडियम और मैदान वही है, केवल नाम बदला गया है। यहां पर अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात की जाए तो वे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन भले ही मुंबई के रहे हों, लेकिन दिल्ली के मैदान पर भी उनका जलवा कम से कम टेस्ट क्रिकेट में तो खूब रहा है। 

दिल्ली में ऐसा रहा है सचिन का प्रदर्शन

सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में दिल्ली में 10 टेस्ट की 19 पारियों में 759 रन बनाए हैं। सचिन ने यहां पर दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। सचिन का औसत इस दौरान 42.16 का रहा है। यानी दिल्ली में सचिन का बल्ला उस जमाने में खूब बोलता था, जिसकी धमक अभी तक सुनाई दे रही है। सचिन ने यहां पर इतने रन बना दिए हैं कि हाल फिलहाल नहीं लगता कि कोई दूसरा बल्लेबाज उन्हें पीछे छोड़ पाएगा। 

दिलीप वेंगसरकर और सुनील गावस्कर के भी नाम शामिल

इसके बाद अगर दूसरे नंबर के बल्लेबाज की बात की जाए तो वे दिलीप वेंगसरकर हैं। उन्होंने दिल्ली में आठ टेस्ट की 12 पारियों में 671 रन बनाए हैं। वेंगसरकर ने यहां पर चार शतक और एक अर्धशतक लगाया है। उनका औसत भी कमाल का हैं। वेंगसरकर ने 67.10 के औसत से रन बनाने का काम किया है। इसके बाद तीसरे नंबर पर सुनील गावस्कर का नाम आता है। सुनील गावस्कर ने दिल्ली में 9 मैचों की 14 पारियों में 668 रन बनाए हैं। सुनील गावस्कर ने यहां पर तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कौन है नंबर वन टीम, भारत की हालत है खराब

फिर मैदान में उतरेगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान भी आएंगे नजर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल