1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: मुंबई इंडियंस की टीम में खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री, किसकी जगह हुआ रिप्लेसमेंट का ऐलान?

IPL 2023: मुंबई इंडियंस की टीम में खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री, किसकी जगह हुआ रिप्लेसमेंट का ऐलान?

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Apr 30, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 02:55 pm IST

IPL 2023, Mumbai Indians Replacement: मुंबई इंडियंस के इस सीजन के आठवें मुकाबले से पहले एक बड़ा ऐलान किया गया है। एक खतरनाक गेंदबाज को फ्रेंचाइजी ने साइन करते हुए टीम में एंट्री करवाई है।

Chris Jordan, IPL 2023- India TV Hindi
क्रिस जॉर्डन इससे पहले पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। Image Source : ANI

मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआत 40 आईपीएल मैचों के बाद 9वें स्थान पर है। सात मैचों में से टीम को अभी तक तीन जीत और चार हार का सामना करना पड़ा है। टीम को सीजन का अपना 8वां मुकाबला रविवार 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच से कुछ ही घंटों के पहले फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला किया है। इस फ्रेंचाइजी को सीजन के पहले ही झाय रिचर्डसन और जसप्रीत बुमराह के रूप में दो गेंदबाजों को इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट के लिए गंवाना पड़ा था। जोफ्रा आर्चर भी सात में से सिर्फ दो मैच ही खेले थे और उनकी इंजरी फिर से सामने आ गई। अब टीम ने इन सबके बीच एक खतरनाक गेंदबाज को साइन कर लिया है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को साइन कर लिया है। जॉर्डन मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, अभी फ्रेंचाइजी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इस जानकारी में भी यह नहीं बताया गया है कि जॉर्डन को किसके रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है। राइली मेरेडिथ पहले ही रिचर्डसन की जगह ले चुके थे और संदीप वॉरियर को जसप्रीत बुमराह की जगह शामिल किया गया था। अब जॉर्डन किसकी जगह लेंगे इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में चिंता फैंस के लिए यह भी है कि, क्या कहीं आर्चर की जगह तो यह रिप्लेसमेंट नहीं साइन हुआ? 

MI के साथ जुड़े जॉर्डन

इस सवाल का सटीक जवाब पाने के लिए इंतजार करना होगा। फिलहाल जॉर्डन पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड के साथ जुड़ भी गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स के द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में भी मुंबई के खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था। जॉर्डन इससे पहले आईपीएल 2022 में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। इस बात की क्लियर जानकारी नहीं मिल पाई है कि जॉर्डन किसकी जगह आए हैं। एक टीम के स्क्वॉड में सर्वाधिक आठ ओवरसीज खिलाड़ी हो सकते हैं। ट्विटर पर कोई जेसन बेहरेनडार्फ का नाम ले रहा है तो कोई डुआन यान्सन बोल रहा है। हर किसी को डर है इस बात का कि कहीं आर्चर तो नहीं बाहर हो गए। जबकि मुंबई के कोच बाउचर ने कहा था कि, रविवार को राजस्थान के खिलाफ मुकाबले के लिए जोफ्रा उपलब्ध हैं तो इसके चांस कम हैं।

क्रिस जॉर्डन पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान
Image Source : APक्रिस जॉर्डन पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान

जॉर्डन का IPL रिकॉर्ड

क्रिस जॉर्डन ने साल 2016 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। वह आरसीबी, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रहे चुके हैं। अभ उन्हें लीग की सबसे सफल टीम ने साइन किया है। उनके नाम 28 आईपीएल मैचों में 27 विकेट दर्ज हैं। उनकी इकॉनमी 9.32 की है और स्ट्राइक रेट 19 करीब का है। उनका बेस्ट प्रदर्शन आईपीएल में 11 रन देकर चार विकेट है। जॉर्डन ने इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन जीत के लिए उपयोगी साबित हुआ था।

यह भी पढ़ें:-

10 साल, 5 ट्रॉफी...अब वर्ल्ड कप का इंतजार! जानें हिटमैन ने कितने खिताब किए अपने नाम

MI vs RR: अर्जुन तेंदुलकर की अब होगी असली परीक्षा, राजस्थान के खिलाफ कैसी होगी मुंबई की Playing 11

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल