1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Mumbai Indians SWOT Analysis: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में क्या कमाल दिखा पाएगी मुंबई इंडियंस? जानें टीम की ताकत और कमजोरी

Mumbai Indians SWOT Analysis: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में क्या कमाल दिखा पाएगी मुंबई इंडियंस? जानें टीम की ताकत और कमजोरी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 18, 2026 02:31 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 02:31 pm IST

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आगामी आईपीएल सीजन काफी अहम रहने वाला है, जिसमें उनकी नजरें छठी बार इस खिताब को जीतने पर रहेगी। ऐसे में हम आपको मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 में उनकी स्क्वाड की क्या ताकत और कमजोरी है।

मुंबई इंडियंस- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा जिसको शुरू होने में अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है। वर्ल्ड क्रिकेट की इस सबसे बड़ी टी20 लीग का हिस्सा मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के पिछले 2 सीजन कुछ खास नहीं रहे थे, जिसमें हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पिछले सीजन टीम प्लेऑफ के लिए अपनी जगह को पक्का करने में तो कामयाब हुई थी, लेकिन उनका सफर दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मिली हार के साथ खत्म हो गया था। अब आगामी सीजन मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम रहने वाला है जिसमें उनकी नजरें छठी बार खिताब को जीतने पर रहने वाली हैं, हालांकि उनके लिए ये बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है।

इस बार ऑक्शन में डी कॉक को किया है शामिल

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपने स्क्वाड में कोई अधिक बदलाव नहीं किया है, जिसमें वह इस सीजन के लिए हुए मिनी प्लेयर ऑक्शन में सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये पर्स के साथ पहुंचे थे। मुंबई इंडियंस में इसमें ऑक्शन में जो बड़ा खिलाड़ी अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया वह साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक हैं जो साल 2019 और 2020 के आईपीएल सीजन में भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। भारतीय युवा खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस ने दांव लगाया और विदर्भ के बल्लेबाज दानिश मालेवर, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार, स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत को 30-30 लाख रुपए बेस प्रयास में अपने स्क्वाड में शामिल किया। वहीं मयंक मारकंडे को ट्रेड के जरिए वापस शामिल कर लिया है।

अनुभवी बल्लेबाजी क्रम और तेज गेंदबाजी है मजबूती

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम यदि कागजों पर देखी जाए तो वह बाकी के मुकाबले काफी मजबूत दिखाई देती है। बल्लेबाजी में टीम के पास जहां रोहित शर्मा के रूप में एक ऐसा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है जो अपने दिन पर अकेले मुकाबले को एकतरफा कर सकते हैं। इसके अलावा टॉप ऑर्डर में उनके पास रेयान रिकल्टन और क्विंटन डी कॉक मौजूद हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर को लेकर बात की जाए तो उसमें सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या हैं जिनके पास टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव हासिल है।

ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भी मुंबई इंडियंस में भरमार है इसमें सबसे पहला नाम मिचेल सैंटनर का आता है, इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका को बखूबी निभा सकते हैं। मुंबई इंडियंस की एक बड़ी मजबूती उनका तेज गेंदबाजी अटैक भी है, जिसमें जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं और उनका साथ देने के लिए ट्रेंट बोल्ट के अलावा दीपक चाहर रहेंगे जिसमें तीनों ही विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।

Mumbai Indians
Image Source : INDIA TVमुंबई इंडियंस का पहले पहले फेज का शेड्यूल।

सीनियर खिलाड़ियों पर निर्भरता पड़ सकती है भारी

मुंबई इंडियंस की स्क्वाड में सीनियर खिलाड़ियों की काफी ज्यादा मौजूदगी है, जिनपर निर्भरता काफी भारी पड़ सकती है। इसमें रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक के अलावा ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर सभी की उम्र 30 साल से अधिक है और यदि उनका फॉर्म उम्मीद के अनुसार नहीं रहता है तो इससे मुंबई इंडियंस को काफी बड़ा झटका लग सकता है। ऐसे में मुंबई इंडियंस इस सीजन के दौरान अपने सीनियर खिलाड़ियों को किस तरह से रोटेट करती है इसको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इसके अलावा टीम में यदि अनुभवी भारतीय स्पिन गेंदबाज को देखा जाए तो वह कोई बड़ा नाम मौजूद नहीं है, जिसके चलते उन्हें मिचेल सैंटनर पर ही निर्भर रहना पड़ेगा जिससे टीम की रणनीति पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

Mumbai Indians Squad
Image Source : INDIA TVमुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में स्क्वाड।

छठी बार ट्रॉफी जीतने का है मौका

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2026 में खेलने वाली मुंबई इंडियंस की टीम यदि कमजोरियों को लेकर बेहतर तरीके से काम करने में कामयाब रहती है तो उसके पास ट्रॉफी जीतने का शानदार मौका रहने वाला है। मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार है, जिसमें उन्हें परिस्थितियों के अनुसार सही तरह से यूज करना होगा ताकि वह अधिक प्रभावी साबित हो सके। ऐसे में उन्हें छठी बार विजेता बनने से रोकना बाकी टीमों के लिए मुश्किल काम रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

CSK SWOT Analysis: क्या छठी बार इतिहास रचेगी चेन्नई सुपर किंग्स? जानें क्या है टीम की ताकत और कमजोरी

आरसीबी की सबसे खूंखार प्लेइंग इलेवन, टॉप से लेकर बॉटम तक एक से बढ़कर एक धुरंधर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल