1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नाहिद राणा आखिरी टी20 मैच से हुए बाहर, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी खेलने पर सस्पेंस

नाहिद राणा आखिरी टी20 मैच से हुए बाहर, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी खेलने पर सस्पेंस

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 18, 2026 11:44 pm IST,  Updated : Jul 18, 2026 11:44 pm IST

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बुलावायो में 19 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच से पहले बांग्लादेश की टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

Nahid Rana- India TV Hindi
नाहिद राणा Image Source : AP

बांग्लादेश की टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टी20 मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। राणा को ये चोट दूसरे टी20 मैच के दौरान लगी थी। दूसरे टी20 मैच के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव (साइड स्ट्रेन) आ गया था, जिसकी वजह से वह अपना ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। तीन मैचों की ये टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। अब इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकते हैं नाहिद राणा

इस चोट के कारण नाहिद राणा को ठीक होने में कम से कम दो से तीन हफ्ते का समय लग सकता है। इसके चलते अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे में उनके खेलने पर बड़ा सस्पेंस बन गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 13 अगस्त से डार्विन में खेला जाना है और ऐसा लग रहा है कि राणा के पास फिट होने के लिए बहुत कम समय बचा है। बांग्लादेश की टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलने हैं। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 13 अगस्त से डार्विन में शुरू होगा, जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 22 अगस्त से मैके में खेला जाएगा।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं नाहिद राणा

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं का कहना है कि नाहिद राणा इस समय शानदार फॉर्म में हैं। सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जो उनके करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। ऐसे में अगर वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होते हैं, तो यह टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। फिलहाल सेलेक्टर्स उनकी स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जिससे ये पता लगेगा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है।

कप्तान और सेलेक्टर्स के बीच हुई मीटिंग

बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और नेशनल सिलेक्टर्स ने शनिवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारियों पर बात की। खबरों के मुताबिक, मीटिंग की शुरुआत से ही इस बात पर काफी चर्चा हुई कि तेज गेंदबाज राणा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले कुछ समय में राणा बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी क्रम का अहम हिस्सा बनकर सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें

लॉर्ड्स वनडे से पहले बदल गया भारत का स्क्वॉड, वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

विजय शंकर ने लंका प्रीमियर लीग में 227 की स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, फिर भी टीम को नहीं मिली जीत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल