1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केवल 64 बॉल पर 173 रन, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने ठोके 16 चौके और 12 छक्के

केवल 64 बॉल पर 173 रन, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने ठोके 16 चौके और 12 छक्के

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 08, 2026 03:33 pm IST,  Updated : Sep 08, 2026 03:33 pm IST

शेर ए पंजाब टी20 लीग में नमन धीर ने गजब की बल्लेबाजी करते हुए 200 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

naman dhir- India TV Hindi
नमन धीर Image Source : AP

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले बल्लेबाज ने दूसरी टी20 लीग में विस्फोटक बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया है। इस वक्त शेर ए पंजाब टी20 लीग खेली जा रही है। इसमें नमन धीर ने केवल 64 बॉल खेलकर 173 रन ठोकने का काम किया है। उन्होंने इस पारी के दौरान 16 चौके और 12 आसमानी छक्के लगाए। इस पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 279 रन बना दिए। 

शेर ए पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमा के लिए खेल रहे हैं नमन धीर

इस वक्त शेर ए पंजाब टी20 टूर्नामेंट खेल जा रहा है। मंगलवार को अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स के बीच मैच खेला गया। अमृतसर सूरमा की टीम पहले बैटिंग के लिए उतरी। टीम का पहला विकेट जल्दी गिर गया, जब सहज धवन केवल एक ही रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि दूसरे छोर पर नमन धीर जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे। नंबर तीन पर आए राहुल कुमार भी केवल 13 रन बनाकर चलते बने। जश्नप्रीत सिंह ने जरूर 41 रन की पारी खेली। दूसरी ओर कुछ ही देर बाद नमन ने आक्रामक रुख अपनाया और कमाल की बल्लेबाजी की। 

नमन धीर ने 270.31 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

नमन धीर ने 64 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 173 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 12 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 270.31 का रहा। उन्होंने अपना शतक केवल 37 बॉल में ही पूरा कर लिया, जब पारी का 12वां ओवर चल रहा था। इसके बाद भी वे आउट नहीं हुए और बल्लेबाजी का सिलसिला जारी रखा। 

आईपीएल में तीन साल से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं नमन

खास बात ये है कि नमन धीर वैसे तो पंजाब के हैं, लेकिन वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। उन्होंने साल 2024 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था, तब उन्हें केवल सात मैच ही खेलने को मिले थे। इसके बााद वे साल 2025 और साल 2026 में भी इसी टीम के लिए खेलते हुए दिखे। अब तक इस टूर्नामेंट में 37 मैच खेलकर नमन ने 710 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। अब देखना होगा कि कितने और वक्त तक वे इसी तरह से बल्लेबाजी करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

एशियन गेम्स में कब से शुरू होंगे क्रिकेट मुकाबले, टीम इंडिया किस दिन खेलेगी अपना पहला मैच

भारत बनाम जापान T20 मैच इस एप पर देख पाएंगे लाइव, टीवी के लिए चैनल में जंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल