1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार कोई बल्लेबाज हुआ 'Retire OUT', बीच मैच में किया ये काम

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार कोई बल्लेबाज हुआ 'Retire OUT', बीच मैच में किया ये काम

 Published : Jun 16, 2024 07:18 am IST,  Updated : Jun 16, 2024 07:18 am IST

नामीबिया के खिलाफ मैच में इंग्लैंड ने टीम ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की है। इस मैच में नामीबिया का एक खिलाड़ी रिटायर आउट हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब कोई प्लयेर रिटायर्ड आउट हुआ है।

Nikolaas Davin- India TV Hindi
Nikolaas Davin Image Source : GETTY

England vs Namibia T20 World Cup 2024: इंग्लैंड ने नामीबिया को बारिश से प्रभावित मैच में 41 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। मैच जीतते ही इंग्लैंड के 5 अंक हो गए हैं। बारिश की वजह से मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 122 रन बनाए। इसके बाद नामीबिया की टीम 84 रन ही बना पाई। मैच में नामीबिया के स्टार बल्लेबाज निकोलास डेविन रिटायर्ड आउट हो गए। 

नामीबिया का बल्लेबाज छठे ओवर में रिटायर्ड आउट

10 ओवर में बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम के लिए माइकल लिनगेन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दूसरी तरफ निकोलास डेविन अच्छी बैटिंग नहीं कर पा रहे थे। छठे ओवर में जब निकोलास डेविन 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। तब वह मैच में रिटायर्ड आउट हो गए। उनकी जगह डेविड वीसे बल्लेबाजी करने के लिए आए। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हुआ है। रिटायर आउट होने से पहले बल्लेबाज अंपायर को बताता है कि वह क्रीज छोड़कर जा रहा है। 

एमसीसी के नियम 25.4.3 के अनुसार यदि कोई बल्लेबाज 25.4.2 (बीमारी, चोट या किसी अन्य अपरिहार्य कारण) के अलावा किसी अन्य वजह से जब खिलाड़ी मैदान छोड़कर जाता है, तो खिलाड़ी तभी बैटिंग करने आ सकता है। जब विरोधी कप्तान इसकी इजाजत दे। यदि किसी भी वजह से उसकी पारी फिर से शुरू नहीं होती है, तो उस बल्लेबाज को 'रिटायर्ड  आउट' के रूप में दर्ज किया जाएगा। दूसरी तरफ जब किसी प्लेयर को अंपायर रिटायर हर्ट चिन्हि्त करता है, तो वह दोबारा बैटिंग करने आ सकता है, इसमें उसे विरोधी कप्तान के सहमति की जरूरत नहीं होती है। 

इंग्लैंड ने दर्ज की जीत 

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जॉनी बेयरस्टो ने अच्छा प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स की वजह से ही इंग्लैंड की टीम 10 में 100 से ज्यादा रन बना सकी। बेयरस्टो ने 31 रन और ब्रूक ने 47 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ नामीबिया की टीम 10 ओवर में 84 रन बना सकी। नामीबिया के लिए डेविड वीसे ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। 

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बाबर आजम को लेकर कही बड़ी बात, कहा - वह टी20 के टॉप 15 खिलाड़ियों में भी नहीं

भारत का वेस्टइंडीज के इन मैदानों पर कैसा है रिकॉर्ड, सुपर 8 में यहीं पर खेलने हैं मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल