1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नेपाल ने अपने खेल से जीता दिग्गजों का दिल, युवराज से लेकर अश्विन ने की तारीफ, डेल स्टेन ने दे दिया बड़ा ऑफर

नेपाल ने अपने खेल से जीता दिग्गजों का दिल, युवराज से लेकर अश्विन ने की तारीफ, डेल स्टेन ने दे दिया बड़ा ऑफर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 08, 2026 08:06 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 08:06 pm IST

ENG vs NEP: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसमें एक समय उनकी जीत तय लग रही थी। वहीं नेपाल टीम अपने खेल से सभी को प्रभावित जरूर किया जिसमें दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उनकी तारीफ की है।

Nepal Cricket Team- India TV Hindi
नेपाल क्रिकेट टीम। Image Source : AP

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और नेपाल की टीम के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया, जिसमें एक समय नेपाल की टीम ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया था और उन्हें आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 10 रन बनाने थे, लेकिन वह 5 रन ही बनाने में कामयाब हो सके और नेपाल की टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से नेपाल की टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में प्रदर्शन किया उससे उन्होंने सभी का दिल जरूर जीता, जिसमें क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उनके खेल की तारीफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए की है। वहीं दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तो नेपाल की टीम को बड़ा ऑफर भी दे दिया।

आपने आखिरी गेंद तक लड़ाई जारी रखी

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने नेपाल टीम के खेल की इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में उनकी तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नेपाल को बहुत-बहुत सम्मान। नेपाल ने दुनिया की सबसे अच्छी टीमों में से एक का सामना किया। आपने आखिरी गेंद तक लड़ाई जारी रखी और दिखाया कि विश्वास और हिम्मत से क्या कर सकते हैं! टीमें ऐसे ही आगे बढ़ती हैं और चैंपियन ऐसे ही बनते हैं, पूरी क्रिकेट दुनिया आपको देख रही है!

वहीं युवराज के अलावा टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने भी नेपाल टीम की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि नेपाल की ओर से अविश्वसनीय प्रदर्शन। नेपाल निश्चित रूप से उभरते हुए क्रिकेट देशों में से एक है, जिसमें उनके खिलाड़ियों में बहुत ज्यादा क्षमता और आगे बढ़ने की संभावना।

डेल स्टेन ने दे दिया नेपाल टीम को बड़ा ऑफर

नेपाल टीम के खेल से दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी काफी प्रभावी दिखाई दिए जिसमें उन्होंने बड़ा ऑफर देते हुए अपनी सर्विस भी देने की इच्छा जाहिर की। स्टेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नेपाल अगर आपको कभी मेरी सेवाओं की जरूरत पड़े तो मैं हाजिर हूं! आप यहां से और आगे की तरफ जाएंगे।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच टॉस के समय हुई क्या बातचीत? सामने आया VIDEO, हिटमैन का दिखा निराला अंदाज

T20 WC में जैकब बेथेल ने किया बड़ा कारनामा, पीटरसन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल