Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नीतीश कुमार रेड्डी को भी नहीं होगा यकीन, लॉर्ड्स टेस्ट बाद ICC ऑलराउंडर रैंकिंग में लगाई इतनी लंबी छलांग

नीतीश कुमार रेड्डी को भी नहीं होगा यकीन, लॉर्ड्स टेस्ट बाद ICC ऑलराउंडर रैंकिंग में लगाई इतनी लंबी छलांग

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Jul 16, 2025 02:49 pm IST, Updated : Jul 16, 2025 02:49 pm IST

ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से जारी की गई लेटेस्ट टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में टीम इंडिया के खिलाड़ी नीतीश रेड्डी लॉर्ड्स टेस्ट मैच में अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर लंबी छलांग लगाने में कामयाब हुए हैं।

Nitish Kumar Reddy- India TV Hindi
Image Source : GETTY नीतीश कुमार रेड्डी

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच मुकाबले के बाद आईसीसी की तरफ से 16 जुलाई को लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई, जिसमें टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स को जहां नुकसान हुआ तो कुछ अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर लंबी छलांग लगाने में कामयाब हुए हैं। इसी में एक नाम ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी का है, जो लॉर्ड्स टेस्ट में बल्ले से तो कोई खास योगदान देने में कामयाब नहीं हो सके थे, लेकिन गेंदबाजी में जरूर उन्होंने अहम समय पर विकेट निकालकर अपनी उपयोगिता को साबित किया था।

नीतीश कुमार रेड्डी ने लगाई सीधे 25 स्थानों की छलांग

आईसीसी की तरफ से जारी की गई लेटेस्ट टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग को देखा जाए तो उसमें नीतीश कुमार रेड्डी ने सीधे 25 स्थानों की छलांग लगाई है। नीतीश रेड्डी ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में बल्ले से जहां कुल 43 रन बनाए थे तो वहीं गेंदबाजी में वह कुल तीन विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। नीतीश रेड्डी अब आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में 65 रेटिंग प्वाइंट के साथ सीधे 62वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स भी अपने रैंकिंग में सुधार करने में कामयाब हुए हैं और वह ऑलराउंडर रैंकिंग में अब 14 स्थानों की छलांग लगाने के साथ संयुक्त रूप से 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

रवींद्र जडेजा पहले नंबर पर बरकरार

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का इंग्लैंड के दौरे पर खेले गए अभी तक तीन टेस्ट मैचों में गेंद से भले ही कोई खास कमाल देखने को नहीं मिला लेकिन वह बल्लेबाजी में जरूर अपना कमाल दिखा रहे हैं। जडेजा के बल्ले से इस दौरे पर अब तक चार अर्धशतकीय पारियां देखने को मिल चुकी हैं। वहीं वह लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में अपना पहला स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। जडेजा अभी 409 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं।

ये भी पढ़ें

घर पर कटी नाक तो क्रिकेट बोर्ड में मचा हड़कंप, कड़ी आलोचना के बीच दिग्गजों से मांगी मदद

डेब्यू के इंतजार में कटते जा रहे दिन, अभी तक नहीं मिली टीम इंडिया की कैप

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement