1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI WC 2023 : भारत बनाम पाकिस्‍तान मुकाबले को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए कहां खेला जाएगा हाई वोल्‍टेज मैच

ODI WC 2023 : भारत बनाम पाकिस्‍तान मुकाबले को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए कहां खेला जाएगा हाई वोल्‍टेज मैच

 Published : May 05, 2023 09:40 am IST,  Updated : May 05, 2023 09:40 am IST

ODI WC 2023 : वनडे विश्‍व कप 2023 का आयोजन इसी साल भारत में होना है, इसमें भारत और पाकिस्‍तान की टीमें आमने सामने होंगी। इसको लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है।

Rohit Sharma and Babar Azam - India TV Hindi
Rohit Sharma and Babar Azam Image Source : GETTY

ODI World Cup 2023 IND vs PAK Match : भारत और पाकिस्‍तान की टीमें क्रिकेट मैदान पर एक बार फिर से आमने सामने होने जा रही हैं। इस साल वनडे विश्‍व कप का आयोजन किया जाना है, जिसकी मेजबानी भारत को मिली है। वनडे विश्‍व कप इसी साल अक्‍टूबर से लेकर नवंबर तक भारत में खेला जाएगा। इस बीच अभी तक इसका पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्‍द ही इसका ऐलान किया जाएगा। इस बीच क्रिकेट फैंस को इंतजार इस बात का है कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाई वोल्‍टेज मैच कब और कहां खेला जाएगा। क्‍योंकि भारत और पाकिस्‍तान की टीमें अब आईसीसी टूर्नामेंट में ही भिड़ती हुई नजर आती हैं, बाकी इनके बीच आपसी सीरीज नहीं खेली जाती है। अब पता चला है कि बीसीसीआई ने उन स्‍थानों यानी वेन्‍यू की लिस्‍ट तैयार कर ली है, जहां विश्‍व कप 2023 के मैच खेले जाने हैं। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर खेला जा सकता है भारत बनाम पाकिस्‍तान वनडे विश्‍व कप का मुकाबला  

भारत और पाकिस्‍तान की टीमें इस साल कम से कम दो बार भिड़ सकती हैं। इसी साल एशिया कप का आयोजन भी किया जाना है, जिसकी मेजबानी पाकिस्‍तान को मिली है, लेकिन टीम इंडिया पाकिस्‍तान में खेलने नहीं जाएगी, इसलिए बीसीसीआई चाहता है कि टूर्नामेंट किसी न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर कराया जाए, जहां भारतीय टीम जा सके। इसके लिए कुछ जगहों के नाम भी सामने आए थे, लेकिन पाकिस्‍तान इसके लिए राजी नजर नहीं आ रहा है। इसलिए एशिया के आयोजन का मामला खटाई में पड़ता हुआ दिख रहा है। लेकिन अब विश्‍व कप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन एक्‍सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वन डे विश्‍व में भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्‍टेडियम  यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में आयोजित कराया जा सकता है। बीसीसीआई ने मैचों के लिए जो वेन्‍यू चुने हैं, उसमें अहमदाबाद के अलावा नागपुर, बेंगलोर, तिरुवनंतपुरम, मुंबई, दिल्‍ली, लखनऊ, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, राजकोट, इंदौर, धर्मशाला और चेन्‍नई को शामिल किया गया है। लेकिन भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद में खेलने जाने की खबर पता चली है। इसके साथ ही खबर है कि वनडे विश्‍व कप का पहला मैच पांच अक्‍टूबर को खेला जा सकता है, यानी इसी दिन आगाज हो जाएगा, जो नवंबर तक चलेगा। 

IND vs PAK Cricket match
Image Source : GETTYIND vs PAK Cricket match

 

 

आईपीएल 2023  के बाद जारी  किया जा सकता है वनडे विश्‍व कप 2023 का पूरा शेड्यूल 
जहां तक वनडे विश्‍व कप 2023 के पूरे शेड्यूल की बात की जाए तो पता चला है कि शेड्यूल करीब करीब तैयार हो गया है और आईपीएल 2023 के बाद एक बड़े आयोजन में शेड्यूल का ऐलान किया जा सकता है। पाकिस्‍तानी टीम भारत के दौरे पर एक बार फिर से आएगी। भारत और पाकिस्‍तान के बीच वनडे विश्‍व कप में भारत में आखिरी मुकाबला साल 2011 के विश्‍व कप में खेला गया था, उस साल भारत को विश्‍व कप की मेजबानी मिली थी और मोहली में भारत बनाम पाकिस्‍तान के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ था। इस बार अहमदाबाद बाजी मारते हुए नजर आ रहा है। हालांकि भारत आने को लेकर पीसीबी यानी पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड का रुख क्‍या होगा, ये देखना अभी दिलचस्‍प होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम को इसलिए भी भारत बनाम पाकिस्‍तान मुकाबले की मेजबानी मिल सकती है, क्‍योंकि ये दुनिया का सबसे बड़ा स्‍टेडियम है और इन दो देशों के ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस मैच को देखना चाहते हैं। अहमदाबाद में करीब सवा लाख लोग एक साथ मैदान में बैठकर मैच देख सकते हैं, लेकिन अभी तब तक इंतजार किया जाना चाहिए, जब तक कि बीसीसीआई की ओर से पूरे शेड्यूल का ऐलान न कर दिया जाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल