1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे, तीन बल्लेबाजों ने पार किया 700 का आंकड़ा

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे, तीन बल्लेबाजों ने पार किया 700 का आंकड़ा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 29, 2026 11:53 pm IST,  Updated : May 29, 2026 11:53 pm IST

IPL Orange Cap: IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभी भी वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे आगे हैं। वह इस सीजन 750 से अधिक रन बना चुके हैं।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

IPL Orange Cap: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। क्वालीफायर-2 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां वैभव का नाम टॉप पर है। वह इस सीजन 750 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। हालांकि उनकी टीम दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस सीजन का फाइनल अब 31 मई को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में तीन बल्लेबाज बना चुके हैं 700+ रन

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन अभी तक वैभव ने बनाए हैं। उनके बल्ले से इस सीजन अभी तक 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन आए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पहुंच गए हैं। उन्होंने इस सीजन 15 मैचों की 15 पारियों में 722 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के ही साई सुदर्शन का नाम है, वह इस सीजन 16 मैचों की 15 पारियों में 710 रन बना चुके हैं। ये तीन बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने इस सीजन 700 से अधिक रन बनाए हैं।

विराट कोहली भी इस सीजन बना चुके हैं 600 रन

सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में 15 मैचों की 15 पारियों में 624 रन बनाए। वहीं उनके साथी खिलाड़ी ईशान किशन पांचवें नंबर पर है। किशन के बल्ले से 15 पारियों में 602 रन आए। इसके बाद RCB के विराट कोहली का नाम है, वह अब तक 15 मैचों में 600 रन बना चुके हैं।

फाइनल में गिल और सुदर्शन के पास होगा वैभव से आगे निकलने का मौका

फाइनल मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका होगा। गिल को वैभव से आगे निकलने के लिए 55 रन की जरूरत है। वहीं सुदर्शन को वैभव से आगे निकलने के लिए आखिरी मैच में 77 रनों की पारी खेलनी होगी। अब देखना ये होगा कि फाइनल मैच के बाद कौन ऑरेंज कैप जीतने में कामयाब रहता है। आपको बता दें कि RCB ने पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में छुआ 1000 का आंकड़ा, एक झटके में तोड़ दिया आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड

गिल-सुदर्शन टी20 क्रिकेट में बनी सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी, कोहली-गेल को छोड़ दिया पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल