1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming: पाकिस्तान की नजरें सीरीज जीतने पर, भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE?

PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming: पाकिस्तान की नजरें सीरीज जीतने पर, भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 02, 2026 08:19 am IST,  Updated : Jun 02, 2026 08:21 am IST

PAK vs AUS: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर पाकिस्तान सीरीज में 1-0 से आगे है।

PAK vs AUS - India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : AFP

Pakistan vs Australia 2nd ODI Live Streaming: तीन मैचों की ODI सीरीज के दूसरे मुकाबले में शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम का सामना जोस इंग्लिस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया से मंगलवार को होगा। पाकिस्तान ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले ODI में शानदार जीत के बाद पाकिस्तान की टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। युवा स्पिनर अराफात मिन्हास की ऐतिहासिक गेंदबाजी की बदौलत मेजबान टीम ने पहले मुकाबले में कंगारुओं को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया था। अब लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले दूसरे ODI में पाकिस्तान की नजर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला सीरीज बचाने का आखिरी मौका होगा।

बाबर और गाजी ने दिलाई आसान जीत

पहले ODI में 21 साल के स्पिनर अराफात मिन्हास पाकिस्तान के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने अपने ODI डेब्यू पर 32 रन देकर 5 विकेट झटके और इतिहास रच दिया। वह वनडे डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए। स्पिनरों की मददगार पिच पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 44.1 ओवर में सिर्फ 200 रन पर ढेर हो गई।

201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 42.3 ओवर में 202/5 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पूर्व कप्तान बाबर आजम ने एक छोर संभालते हुए 94 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी घोरी ने 65 रन बनाकर अपना पहला ODI अर्धशतक जड़ा। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 127 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पाकिस्तान की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। अब पाकिस्तान की नजरें लगातार दूसरी जीत पर टिकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कोशिश सीरीज में वापसी करने पर होगी।

भारत में कब और कहां देखें PAK vs AUS दूसरा ODI?

भारत में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा ODI मैच 2 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का भारत में किसी टीवी चैनल पर प्रसारण नहीं होगा। हालांकि, भारतीय दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग स्पोर्ट्स टीवी (Sports TV) के YouTube चैनल पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों का स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया: एलेक्स केरी, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, बिली स्टैनलेक, रिले मेरेडिथ, लियाम स्कॉट, एडम जम्पा।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी गोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद, रोहेल नजीर, नसीम शाह, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, शमील हुसैन।

यह भी पढ़ें:

IPL चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा

IPL के बाद अब इस मशहूर T20 लीग में भी दिखेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल, U23 खिलाड़ी को खिलाना होगा अनिवार्य

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल