Pakistan vs England Weather Update: T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टक्कर से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर चल रहा है। इंग्लैंड और पाकिस्तान 24 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। पल्लेकेले में एक मैच बारिश के कारण पहले धुल चुका है। ऐसे में फैंस को दूसरे मैच को लेकर भी यही डर सता रहा है। बड़ा सवाल यही है कि क्या बारिश इस हाई-वोल्टेज मैच का मजा किरकिरा कर देगी या फिर दर्शकों को मैच में पूरा रोमांच देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं पल्लेकेले के मौसम का हाल...
पल्लेकेले में खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और फिर 25 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है, जो खेल और खिलाड़ी दोनों के लिए मुफीद है। मैच के दौरान आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। सबसे अहम बात यह है कि बारिश की संभावना सिर्फ 2% है, जबकि आंधी-तूफान की आशंका 5% से भी कम बताई जा रही है। ऐसे में मैच के बाधित होने या ओवर घटने की संभावना बेहद कम है। यानी डकवर्थ-लुईस नियम की नौबत आने की उम्मीद नहीं है।
इस अहम मैच में दोनों टीमों का फोकस पिच और टीम कॉम्बिनेशन पर ज्यादा रहेगा, क्योंकि सेमीफाइनल सुपर-8 चरण में दोनों टीमों के लिए हर पॉइंट बेहद अहम है, इसलिए यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है। पल्लेकेले की पिच पर दोनों ही टीमों के स्पिनर्स की अहम भूमिका होगी। खासकर पाकिस्तान के स्पिनर्स पर सभी की नजरें टिकी होंगी।
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे।
इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।
यह भी पढ़ें:
T20 World Cup: क्या कोलकाता से छिन जाएगी सेमीफाइनल की मेजबानी? फैंस के सामने खड़ी हुई बड़ी परेशानी
वानखेड़े में आया शिमरन हेटमायर का तूफान, 19 गेंदों में ठोक दी फिफ्टी, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
संपादक की पसंद