1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs NZ 1st Test Day 1 Highlights: पहले दिन पाकिस्तान का स्कोर 317/5, बाबर आजम 161 रन पर नाबाद

PAK vs NZ 1st Test Day 1 Highlights: पहले दिन पाकिस्तान का स्कोर 317/5, बाबर आजम 161 रन पर नाबाद

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 26, 2022 09:52 am IST,  Updated : Dec 26, 2022 06:04 pm IST

PAK vs NZ 1st Test Day 1 Highlights: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कराची में खेला जा रहा है।

PAK vs NZ 1st Test Day 1 Live Score- India TV Hindi
PAK vs NZ 1st Test Day 1 Live Score Image Source : GETTY IMAGES

PAK vs NZ 1st Test Day 1 Highlights: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है और पहला मुकाबला कराची में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन पाकिस्तान ने खराब शुरुआत के बाद दिन खत्म होने तक 5 विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने शानदार शतक जड़ा और वह 161 रन बनाकर नाबाद हैं। सरफराज अहमद ने भी वापसी करते हुए 86 रनों की शानदार पारी खेली। बाबर और सरफराज ने 5वें विकेट के लिए 196 रनों की पार्टनरशिप की। अब देखना होगा दूसरे दिन पाकिस्तान की पारी को बाबर आजम कितना दूर तक ले जाते हैं। इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में वापसी करना चाहेगी। न्यूजीलैंड की टीम ने साल 1969 में पाकिस्तान में अपना अंतिम टेस्ट मैच जीता था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल