1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs PAK मैच के लिए अब नहीं देनी होगी नींद की कुर्बानी, बदले हुए समय पर शुरू होगा तीसरा T20I

NZ vs PAK मैच के लिए अब नहीं देनी होगी नींद की कुर्बानी, बदले हुए समय पर शुरू होगा तीसरा T20I

 Written By: Vanson Soral
 Published : Mar 19, 2025 09:00 am IST,  Updated : Mar 19, 2025 09:15 am IST

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर T20I सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। सीरीज के अब तक 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान की टीम अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है।

PAK vs NZ- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज खेली जा रही है। अब तक सीरीज के 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों ही मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। यानी मेजबान न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब न्यूजीलैंड के पास तीसरे मैच में सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच T20I सीरीज का 16 मार्च को आगाज हुआ था। पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया था जबकि दूसरे मैच का आयोजन 18 मार्च को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में हुआ था। इन दोनों ही मैचों का आगाज भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 45 पर हुआ था। भारतीय फैंस को इन मैचों को देखने के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ रहा था। हालांकि तीसरे मुकाबले से ऐसा नहीं होगा। फैंस को अपनी नींद की कुर्बानी नहीं देनी पड़ेगी क्योंकि तीसरे मैच से समय में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जी हां, तीसरे T20I से सीरीज के सभी मैच बदले हुए समय पर शुरू होंगे। 

बदले हुए समय पर खेेले जाएंगे बाकी के मैच 

T20I सीरीज का तीसरा मैच 21 मार्च को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा, जो सुबह 6:45 के बजाय 5 घंटे की देरी से भारतीय समयानुसार 11:45 पर शुरू होगा। चौथा और 5वां T20I मैच भी इस समय पर खेले जाएंगे। इसका मतलब है कि फैंस अब आराम से सीरीज के बाकी तीनों मैचों का लुत्फ उठा पाएंगे। 

भारत में इस चैनल पर देख पाएंगे मुकाबले

भारत में क्रिकेट फैंस न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान T20I सीरीज का सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर लाइव लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप पर उपलब्ध होगी। 

T20I सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

पाकिस्तानी टीम: मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान अली आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, खुशदिल शाह, अब्दुल समद, जहांदाद खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, ओमैर यूसुफ, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, उस्मान खान, सुफियान मुकीम।

न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट, फिन एलन, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, बेन सियर्स, विलियम ओ'रूर्के। 

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी, 21 मार्च से होगा सीरीज का आगाज

कोई नहीं बनाना चाहेगा आईपीएल में ये कीर्तिमान, रोहित शर्मा सबसे करीब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल