1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs USA Live Streaming: पाकिस्तान और USA के बीच एक और थ्रिलिंग मुकाबला आज! जानें कब और कहां देख पाएंगे Live

PAK vs USA Live Streaming: पाकिस्तान और USA के बीच एक और थ्रिलिंग मुकाबला आज! जानें कब और कहां देख पाएंगे Live

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 10, 2026 04:39 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 04:39 pm IST

PAK vs USA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला जाएगा। इस मैच को आप टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे यहां उसकी जानकारी दी गई है।

PAK vs USA- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम यूएसए Image Source : PTI/AP

PAK vs USA Live Streaming: पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मुकाबला 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी। ये इस वर्ल्ड कप का 12वां मैच होगा जो सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में ही खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वर्ल्ड कप में एक-एक मैच खेल चुकी है। पाकिस्तान ने अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें आखिरी ओवर में जीत मिली थी। वहीं यूएसए की बात करें तो उन्होंने अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था पाकिस्तान और यूएसए के बीच मैच

पाकिस्तान और यूएसए के बीच इससे पिछला मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला गया था। उस मैच में यूएसए ने उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हराया था। ऐसे में फैंस की नजरें एक बार फिर इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं। सभी फैंस इस वक्त ये जानना चाहते हैं कि इस मुकाबले को भारत में कब और कहां पर आसानी से देख सकते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप भारत में इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

कब और कहां देख पाएंगे USA vs PAK मैच को लाइव?

पाकिस्तान और यूएसए के बीच ये मुकाबला 10 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में शाम को 7 बजे शाम से खेला जाएगा। इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। उस वक्त दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर मौजूद रहेंगे। भारत में पाकिस्तान और यूएसए के मुकाबले आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी। फैंस इस एप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकते हैं।

PAK vs USA मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

यूएसए की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कवाइक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजाने

पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक

यह भी पढ़ें 

पहली बार नहीं मारी पाकिस्तान ने पलटी, लंबी है कारनामों की फेहरिस्त

IND vs PAK मैच पर संकट टलते ही BCCI का आया पहला रिएक्शन, ICC को लेकर कही ये बड़ी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल