1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20I सीरीज के लिए धाकड़ ऑलराउंडर की टीम में हो सकती है एंट्री, 6 महीने पहले खेला था आखिरी मैच

T20I सीरीज के लिए धाकड़ ऑलराउंडर की टीम में हो सकती है एंट्री, 6 महीने पहले खेला था आखिरी मैच

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 11, 2025 03:50 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 03:50 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अनुभवी ऑलराउंडर शादाब खान की एंट्री हो सकती है। पाकिस्तान में होने वाली T20I ट्राई सीरीज में शादाब खान को टीम में शामिल किया जा सकता है।

Shadab Khan- India TV Hindi
शादाब खान Image Source : PTI

Shadab Khan: अनुभवी ऑलराउंडर शादाब खान की एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, शादाब को श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 नवंबर से लाहौर और रावलपिंडी में होने वाली T20I ट्राई सीरीज के लिए देर से ही सही लेकिन टीम में शामिल किया जा सकता है। शादाब हाल ही में कंधे की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं और उन्होंने लाहौर में एक प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लिया। इस मुकाबले को सिलेक्टर्स ने करीब से देखा, जिनमें आकिब जावेद भी शामिल थे। आकिब जावेद फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख हैं।

T20I ट्राई सीरीज में मिलेगा मौका?

सूत्रों के मुताबिक, शादाब की फिटनेस में काफी सुधार देखा गया है और चयनकर्ता उन्हें T20I ट्राई सीरीज के लिए टीम में शामिल करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। शादाब ने NCA में मेडिकल पैनल की निगरानी में अपना अंतिम रिहैब पूरा करने के बाद यह अभ्यास मैच खेला। इसके अलावा, युवा तेज गेंदबाज अली रेजा ने भी इस मैच में भाग लिया। रेजा फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने भी शानदार गेंदबाजी की और अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

PTI के सूत्रों के मुताबिक, सिलेक्टर्स शादाब को श्रीलंका के खिलाफ जारी घरेलू सीरीज में शामिल करने का विचार कर सकते हैं ताकि वे टीम मैनेजमेंट की देखरेख में मैच फिटनेस हासिल कर सकें। उन्हें कायदे-ए-आजम ट्रॉफी में भी एक फर्स्ट क्लास मैच खेलने के लिए कहा जा सकता है।

लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे शादाब

टीम मैनेजमेंट का मानना है कि अगर शादाब पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो वे टीम में संतुलन लाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। हेड कोच माइक हेसन भी टीम में ज्यादा ऑलराउंड खिलाड़ियों को शामिल करने के पक्ष में हैं। शादाब पाकिस्तान की ओर से कई T20I मुकाबलों में कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेला था। इसके बाद उन्होंने अपने कंधे की सर्जरी कराने का फैसला किया था। तब से ही वह टीम में वापसी की राह देख रहे हैं।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें 

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कितने बजे से होगा, नोट कर लीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

संजू सैमसन को नहीं मिलेगी चेन्नई की कप्तानी, CSK के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान आया सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल