Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान, ये है सेमीफाइनल में जाने के समीकरण और सिनेरियो

पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान, ये है सेमीफाइनल में जाने के समीकरण और सिनेरियो

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Nov 09, 2023 11:53 am IST, Updated : Nov 09, 2023 12:56 pm IST

ODI WC 2023 Semifinal : वनडे विश्व कप 2023 के समीफाइनल के लिए एक जगह खाली है और दावेदार 3 टीमें हैं। ऐसे में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल के सिनेरियो और समीकरण क्या बन रहे हैं, चलिए एक नजर डालते हैं।

Babar Azam and kane williamson- India TV Hindi
Image Source : AP Babar Azam and kane williamson

ICC ODI WC 2023 : आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में सेमीफाइनल के चार स्पॉट के लिए तीन टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के अलावा चौथी कौन सी टीम होगी, जो इस साल के विश्व कप सेमीफाइनल में खेलती हुई नजर आएगी, ये अभी तय नहीं है। जो टीमें इस रेस से बाहर हैं, उनमें इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स शामिल हैं। यानी अब रेस में तीन ही टीमों की दावेदारी शेष है। इन तीन में से एक ही टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी, बाकी दो टीमों का विश्व कप का अभियान यहीं पर खत्म हो जाएगा। लेकिन अब सवाल ये है कि तीन में से किसके सेमीफाइनल में जाने के चांस ज्यादा हैं। क्या समीकरण बन रहे हैं और सिनेरियो क्या है, चलिए जरा इसे समझने की कोशिश करते हैं। 

न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल में जाने के समीकरण और सिनेरियो 

बात सबसे पहले न्यूजीलैंड की करते हैं। न्यूजीलैंड की टीम अब तक आठ मुकाबले खेल चुकी है और चार जीत और चार हार के बाद उसके पास कुल जमा आठ अंक हैं। अब टीम का एक ही मैच और बचा हुआ है। टीम का नेट रन रेट +0.398 है, जो उसके लिए कहीं न कहीं फायदे का सौदा हो सकता है। न्यूजीलैंड का आखिरी लीग मुकाबला 9 नवंबर यानी आज श्रीलंका के खिलाफ है। अगर टीम आज का मैच जीतने में कामयाब हो जाती है तो उसके पास कुल 10 अंक हो जाएंगे। अगर न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से इस मुकाबले में जीत मिलती है तो और भी अच्छी बात होगी। बेहतर नेट रन से जीतने का असर ये होगा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम भी अपना अगला मैच जीत जाते हैं और अंतर ज्यादा नहीं रहता है तो न्यूजीलैंड के लिए इससे अच्छी बात और कोई नहीं होगी। लेकिन अगर न्यूजीलैंड की टीम आज का मैच हार जाती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी अपने अगले मैच न जीत पाएं। इससे बेहतर नेट रन रेट का फायदा लेकर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में जाने की ​स्थिति में होगी। 

पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल में जाने के समीकरण और सिनेरियो 

पाकिस्तान का हाल भी करीब करीब न्यूजीलैंड जैसा ही है। टीम ने अब तक आठ मैचों में चार में जीत दर्ज की और और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम का नेट रन रेट +0.036 का है। अब पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में 11 नवंबर को इंग्लैंड से भिड़ना है। पाकिस्तान को चाहिए कि वे अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड को हराएं और बड़े अंतर से हराएं, ताकि उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए। अगर तीनों टीमें अपने अपने मैच जीत जाती हैं तो जिस टीम का नेट रन रेट बेहतर होगा, वो टीम सेमीफाइनल में चली जाएगी। लेकिन अगर पाकिस्तान को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा तो जरूरी होगा कि न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान भी अपने अपने मैच गवां दें। ऐसे में टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। 

अफगानिस्तान के लिए वर्ल्ड कप 2023 के समीफाइनल में जाने के समीकरण और सिनेरियो

अब बात अफगानिस्तान की करते हैं, क्योंकि ये टीम भी अब तक सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। अफगानिस्तान ने अपने आठ में से चार मैच जीते हैं और चार में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। एक मुकाबला बाकी है, जो 10 नवंबर को साउथ अफ्रीका से खेला जाएगा। लेकिन टीम के लिए साथ दिक्कत ये है कि उसका नेट रन रेट मानइस में है, फिलवक्त टीम का एनआरआर -0.338 का है। अब टीम को अपना आखिरी मैच हार हाल में जीतना होगा, ताकि वे दस अंक पर फिनिश कर पाएं। जीत के साथ ही शर्त ये भी है कि टीम को साउथ अफ्रीका को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा, ताकि वो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से ज्यादा का नेट रन रेट अर्जित कर पाए। लेकिन अगर अफगानिस्तान की टीम हार जाती है तो जरूरी होगा कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें भी अपने अपने मैच गवां दें और बहुत ​बड़े अंतर से हारें, ताकि अंक बराबर होने के बाद भी बाकी टीमों से उसका नेट रन रेट अच्छा हो जाए। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

World Cup 2023 में भारतीय गेंदबाजों के दबदबे की गवाही दे रहे ये आंकड़े, आसपास भी नहीं दूसरी टीमें

Virat Kohli वर्ल्ड कप में इतने रन बनाते ही बनाएंगे कीर्तिमान, टूटेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement