एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम का पहला मैच ओमान से होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल मैच में 12 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले सभी के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI क्या होगी। इस मैच में सलमान अली आगा की टीम किन 11 प्लेयर्स के साथ इस मैच में खेलने के लिए उतरेगी। पाक टीम इस मैच को जीतकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी।
ओमान के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI
पाकिस्तान की प्लेइंग XI की बात करें तो वहां ओपनर के तौर पर साहिबजादा फरहान और सैम अयूब को मौका मिल सकता है। उसके बाद नंबर 3 पर फखर जमान बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। नंबर 4 पर कप्तान सलमान अली आगा खुद बैटिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में हसन नवाज और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हैरिस को खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
शाहीन अफरीदी संभालेंगे गेंदबाजी डिपार्टमेंट
पारी को खत्म करने की जिम्मेदारी मोहम्मद नवाज अय्यर फहीम अशरफ जैसे ऑलराउंडर्स पर रहेगी। गेंदबाजी की बात करें तो वहां शाहीन अफरीदी तेज गेंदबाजी की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं। उनका साथ फहीम अशरफ जैसे गेंदबाज दे सकते हैं। स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी सुफियान मुकीम, मोहम्मद नवाज और अबरार अहमद पर रहेगी।
पहली बार टी-20 फॉर्मेट में आमने-सामने होगी ओमान और पाकिस्तान की टीमें
यह पाकिस्तान और ओमान के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच होगा। जतिंदर सिंह की टीम को भी ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। टीम की पिछली सीरीज इस साल फरवरी में अमेरिका के खिलाफ थी। उस सीरीज में ओमान अपने तीनों मैच हार गया था। पाकिस्तान और ओमान के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार 8 बजे शुरू होगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले शाम 7:30 बजे होगा।
ट्राई सीरीज में पाकिस्तान ने दर्ज की थी जीत
पाकिस्तान की टीम इससे पहले यूएई और अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलती हुई नजर आई थी। वहां उन्होंने फाइनल में अफगानिस्तान को हराया था। ऐसे में वह अब इस टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI ओमान के खिलाफ मैच के लिए
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान)/खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद
यह भी पढ़ें