1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद रिजवान 2022 सीजन में ससेक्स के लिए खेलेंगे

मोहम्मद रिजवान 2022 सीजन में ससेक्स के लिए खेलेंगे

 Reported By: IANS
 Published : Dec 16, 2021 10:47 pm IST,  Updated : Dec 16, 2021 10:47 pm IST

रिजवान ने कहा, "मैं 2022 सीजन के लिए ऐतिहासिक ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।"

Pakistan Star Mohammad Rizwan Signs For Sussex- India TV Hindi
Pakistan Star Mohammad Rizwan Signs For Sussex Image Source : GETTY

Highlights

  • रिजवान अगले साल 5 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे के समापन के बाद इंग्लैंड पहुंचेंगे
  • रिजवान ससेक्स के सलामी बल्लेबाज ल्यूक राइट के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे
  • ससेक्स के वनडे कोच इयान सैलिसबरी ने कहा- अगले सत्र के लिए ससेक्स में रिजवान का स्वागत है

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 2022 सीजन के लिए काउंटी चैंपियनशिप और टी20 क्रिकेट के लिए ससेक्स के करार किया है। रिजवान अगले साल 5 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे के समापन के बाद इंग्लैंड पहुंचेंगे। जहां वह काउंटी चैंपियनशिप सीजन और टी20 मैचों में शिकरत करेंगे। रिजवान ससेक्स के सलामी बल्लेबाज ल्यूक राइट के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे।

समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद रिजवान ने कहा, "मैं 2022 सीजन के लिए ऐतिहासिक ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। मैंने हमेशा ससेक्स टीम के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं और यह फैमिली क्लब हमेशा मेरे दिल के करीब था।"

गांगुली ने कोहली की प्रेस कांफ्रेंस पर टिप्पणी से इनकार किया

ससेक्स के वनडे कोच इयान सैलिसबरी ने कहा, "अगले सत्र के लिए ससेक्स में रिजवान का स्वागत है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल