1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेशी कोच ने बताया क्यों मिली टीम को हार, बल्लेबाजों के शॉट सेलेक्शन पर उठाए सवाल

बांग्लादेशी कोच ने बताया क्यों मिली टीम को हार, बल्लेबाजों के शॉट सेलेक्शन पर उठाए सवाल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 26, 2025 05:36 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 05:37 pm IST

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

Phill Simmons- India TV Hindi
फिल सिमंस Image Source : AP

एशिया कप 2025 के 17वें मैच में बांग्लादेश को पाकिस्तान के हाथों 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 136 रनों का टारगेट रखा था। इस लक्ष्य को बांग्लादेश के बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाए और पूरी टीम 20 ओवर में 124 रन ही बना पाई। इस हार के बाद बांग्लादेश के कोच काफी निराश नजर आए और उन्होंने इसके लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। उनका मानना है कि इस मैच में उन्हें लिटन दास की कमी महसूस हुई।

पाकिस्तान के खिलाफ हमारा शॉट सेलेक्शन खराब रहा

टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद सिमंस ने कहा कि इतने अच्छे फॉर्म में चल रहे कप्तान को खोना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। जब उनके जैसा कोई खिलाड़ी अचानक अनुपलब्ध हो जाता है, तो स्थिति मुश्किल हो जाती है। सिमंस ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ उनके बल्लेबाजों ने कुछ गलत फैसले लिए और उनका शॉट सेलेक्शन भी काफी खराब रहा। हालांकि, कोच ने श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले सुपर-4 मुकाबले में 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संयमित रहने के लिए अपनी टीम की सराहना की।

हमने कुछ गलत फैसले लिए- फिल सिमंस

सिमंस ने कहा कि हमें किसी खास ओवर में लक्ष्य का पीछा नहीं करना था। हमें बस मैच जीतना था। ये बस गलत फैसले थे। हर टीम में कभी न कभी ऐसा होता है। आज हम भी ऐसा ही कर रहे थे। हमने सही शॉट का चयन नहीं किया। हमने दो मैच पहले ही श्रीलंका के खिलाफ 160 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। हम ऐसी टीम नहीं हैं जो एक ही मैच में तनजीद हसन और कप्तान लिटन को खोकर उनकी जगह को ऐसे ही भर दे। उन्होंने कहा कि हम उस स्तर पर पहुंच रहे हैं, हम अभी वहां नहीं पहुंचे हैं।

मेहदी हसन मिराज के बैटिंग ऑर्डर को लेकर फिल सिमंस का बयान

इस दौरान सिमंस ने लोअर ऑर्डर बल्लेबाज मेहदी हसन को बैटिंग ऑर्डर में प्रोमोट करने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि आप इसे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी के तौर पर देखते हैं। मैं उन्हें पावरप्ले में तेज गेंदबाजों का सामना करने वाले खिलाड़ी के तौर पर देखता हूं। वह (महेदी) निचले क्रम में स्पिनरों के खिलाफ खेलने की तुलना में तेज गेंदबाजों का सामना काफी अच्छे से कर सकते हैं। मेरे पास जैकर अली और शमीम हुसैन थे, जो स्पिनरों का सामना कर सकते थे।

यह भी पढ़ें:

भारत की युवा टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुरी तरह से पटका, सीरीज में कर दिया सूपड़ा साफ

इंडिया ए की टीम ने रच दिया इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, दो बल्लेबाजों ने लगाया शतक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल