Punjab Kings Full Squad IPL 2026: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने जब अपने रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स के नामों की लिस्ट को जारी किया था तो उसमें उन्होंने कुल 6 खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला लिया था। इसके बाद उनके पास ऑक्शन में जहां 4 खिलाड़ियों का अपना हिस्सा बनाने का मौका था तो उसके लिए कुल 11.50 करोड़ रुपये का पर्स बाकी था। पंजाब किंग्स की तरफ से ऑक्शन में खुद उनके कप्तान श्रेयस अय्यर भी पहुंचे हुए थे, जिसमें वह 2 शानदार प्लेयर्स को अपना हिस्सा बनाने में सफल रहे जिसमें कूपर कोनोली और बेन ड्वारशुइस का नाम शामिल है जो अगले सीजन में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।
बेन ड्वारशुइस के लिए पंजाब ने खर्च किए 4.40 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में जहां सिर्फ 4 प्लेयर को लेना था तो उसमें उनके पास 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी खाली थे। पंजाब किंग्स ने इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा रुपये ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाज बेन ड्वारशुइस के लिए खर्च किए जिसमें उन्होंने कुल 4 करोड़ 40 लाख रुपये में उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया। इसके बाद पंजाब किंग्स ने कूपर कोनोली जिन्होंने 2 करोड़ बेस प्राइस में अपना नाम दिया था उन्हें अपना हिस्सा 3 करोड़ रुपये में बनाया। पंजाब किंग्स ने 2 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी खरीदे जिसमें एक नाम विशाल निषाद और दूसरा नाम प्रवीण दुबे का है, जिसमें दोनों को उन्होंने 30-30 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपना हिस्सा बनाया।
पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के लिए फुल स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जेनसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, व्यशांक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।
फुल स्क्वाड के साथ बचे रह गए 3.5 करोड़ रुपये
इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2026 में खेले जाने वाले 19वें सीजन के लिए जहां पंजाब किंग्स ने अपने 25 खिलाड़ियों का फुल स्क्वाड पूरा कर लिया है तो वहीं उन्होंने 3 करोड़ 50 लाख रुपये भी अपने पर्स में बचा लिए हैं। पंजाब किंग्स का पिछले आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जहां उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताबी मैच में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें
IPL 2026 के लिए CSK का पूरा स्क्वाड तैयार, इस बार इन खिलाड़ियों के लिए खोला खजाना
IPL 2026 सीजन के लिए SRH का स्क्वाड हुआ फाइनल, ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर्स पर दिखाई दिलचस्पी