Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रचिन रवींद्र के बल्ले से निकली करिश्माई पारी, न्यूजीलैंड की ओर से 10 साल बाद हुआ बड़ा कारनामा

रचिन रवींद्र के बल्ले से निकली करिश्माई पारी, न्यूजीलैंड की ओर से 10 साल बाद हुआ बड़ा कारनामा

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने शानदार शतक जड़ दिया। रचिन ने 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली।

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Dec 04, 2025 11:38 am IST, Updated : Dec 04, 2025 11:44 am IST
Rachin Ravindra- India TV Hindi
Image Source : AP रचिन रवींद्र

NZ vs WI: न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पहला टेस्ट मैच खेल रही है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन पहली पारी में बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 167 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पहली पारी से सबक लेते हुए दूसरी पारी में कमाल की बल्लेबाजी की और तीसरे दिन अपनी टीम का स्कोर 400 रन के पार पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड को यहां तक पहुंचाने में कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लैथम और रचिन रवींद्र का अहम योगदान रहा। दोनों ने शानदार शतक जड़े। तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने 32/0 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, 100 रन के भीतर डेवान कॉन्वे और केन विलियमसन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद टॉम लैथम और रचिन रवींद्र ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और जल्द ही अपने-अपने शतक पूरे कर लिए।

टॉम लैथम और रचिन रवींद्र के बीच 279 रनों की कमाल की साझेदारी हुई। इस साझेदारी की मदद से रचिन ने कमाल कर दिया। दरअसल, रचिन स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन के बाद न्यूजीलैंड के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो एक कैलेंडर ईयर में 2 बार टेस्ट में 250+ रन की पार्टनरशिप में शामिल रहे हैं। इससे पहले साल 2015 में केन विलियमसन ने यह बड़ा कारनामा किया था। 

एक कैलेंडर ईयर में 2 बार 250+ रन की पार्टनरशिप का हिस्सा बनने वाले कीवी बल्लेबाज

  • रचिन और निकोल्स - अगस्त 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 256* रन 
  • रचिन और लैथम - दिसंबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 279 रन 

कप्तान लैथम ने 179 गेंदों पर अपना टेस्ट सैकड़ा पूरा किया। इसके कुछ देर बाद ही रचिन रवींद्र भी अपना शतक पूरा करने में सफल रहे। रचिन ने 108 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का चौथा सैकड़ा जड़ा। ये उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 9वां शतक है। शतक पूरा करने के बाद 26 साल के स्टार बल्लेबाज ने गियर बदला और तेजी से रन बटोरते हुए टॉम लैथम से भी आगे निकल गए। रचिन ने जल्द ही 150 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। इस तरह वह टेस्ट में दूसरी बार 150 से ज्यादा रन बनाने में सफल हुए। वह शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे लेकिन वेस्टइंडीज के ओजे शील्ड्स ने कीवी फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। रचिन 176 रन बनाकर आउट हुए।

रचिन रवींद्र का टेस्ट में सबसे बड़े स्कोर

  • 240 बनाम SA, माउंट माउंगानुई, 2024
  • 176 बनाम WI, क्राइस्टचर्च, 2025*
  • 165 बनाम ZIM, बुलावायो, 2025
  • 134 बनाम IND, बेंगलुरु, 2024

आपको जानकर हैरानी होगी कि रचिन रवींद्र महज 26 साल की उम्र में 3 बार टेस्ट में 150 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 27 साल की उम्र से पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 150+ स्कोर बनाने के मामले में मार्टिन क्रो जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है।

27 साल की उम्र से पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 150+ स्कोर 

  • 5 - केन विलियमसन
  • 4 - टॉम लैथम
  • 3* - रचिन रवींद्र
  • 3 - मार्टिन क्रो
  • 3 - मैथ्यू सिंक्लेयर

यह भी पढ़ें:

बड़ी लीग में बदला गया इस फ्रेंचाइजी का नाम, मुंबई इंडियंस से जुड़ा खास कनेक्शन

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान, ODI क्रिकेट में कर डाला बड़ा कारनामा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement