1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy 2022: शिवम दुबे समेत मुंबई टीम के दो सदस्य कोविड से संक्रमित

Ranji Trophy 2022: शिवम दुबे समेत मुंबई टीम के दो सदस्य कोविड से संक्रमित

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 03, 2022 11:25 am IST,  Updated : Jan 03, 2022 11:25 am IST

मुंबई की टीम से जुड़े सूत्रों ने कहा, "हां, दो सदस्यों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है तथा दुबे की जगह साईराज पाटिल को टीम में शामिल किया गया है।"

Ranji Trophy 2022: Shivam Dube, Mumbai video analyst test...- India TV Hindi
Ranji Trophy 2022: Shivam Dube, Mumbai video analyst test positive for COVID-19 Image Source : GETTY

मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे और टीम के वीडियो विश्लेषक का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। दुबे के स्थान पर साईराज पाटिल को मुंबई की 20 सदस्यीय रणजी टीम में शामिल किया गया है।

मुंबई की टीम से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को पीटीआई से कहा, "हां, दो सदस्यों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है तथा दुबे की जगह साईराज पाटिल को टीम में शामिल किया गया है।"

दुबे ने अब तक भारत के लिये एक वनडे और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को महाराष्ट्र और दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैचों के लिये मुंबई की शुरुआती टीम में शामिल किया गया था।

रणजी ट्राफी में 41 बार के चैंपियन मुंबई को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है और वह अपने लीग मैच कोलकाता में खेलेगा।

COVID-19 की चपेट में आई बंगाल क्रिकेट टीम, रणजी ट्रॉफी 2022 से पहले सात सदस्य आए पॉजिटिव

इससे पहले बंगाल रणजी टीम के सात सदस्यों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया जिससे उसकी देश की शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता की तैयारियों को करारा झटका लगा। बंगाल को विदर्भ, राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। वह अपना पहला मैच 13 जनवरी से बेंगलुरू में त्रिपुरा के खिलाफ खेलेगा।

(With PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल