Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर के कप्तान पर भारी जुर्माना लगना तय, हेड-बट को लेकर कहा - यह कोई बड़ी बात नहीं

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर के कप्तान पर भारी जुर्माना लगना तय, हेड-बट को लेकर कहा - यह कोई बड़ी बात नहीं

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 25, 2026 10:14 pm IST, Updated : Feb 25, 2026 10:14 pm IST

जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक की टीम का सामना कर रही है, जिसमें दूसरे दिन के खेल में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक ऐसी हरकत की जिसकी चर्चा हर तरफ देखने को मिल रही है। जिसको लेकर अब पारस डोगरा पर भारी जुर्माना भी लगना तय माना जा रहा है।

Paras Dogra- India TV Hindi
Image Source : PTI पारस डोगरा

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का फाइनल मुकाबला हुबली के स्टेडियम में कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के शुरुआती दो दिन का खेल पूरी तरह से जम्मू-कश्मीर की टीम के नाम रहा है, जिन्होंने टॉस जीतने के बाद शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन किया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 527 रनों का स्कोर बना लिया था। वहीं दूसरे दिन के खेल में मैदान पर एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान पारस डोगरा जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने कर्नाटक टीम के फील्डर केवी अनीश को जानबूझकर सिर से मारने का प्रयास किया। इसको लेकर अब उन्हें जहां भारी जुर्माने का भी सामना करना पड़ेगा तो वहीं इस पूरी घटना को लेकर पारस डोगरा का भी बयान सामने आया है।

पारस डोगरा पर लग सकता है मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना

जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान पारस डोगरा जब दूसरे दिन के खेल में बल्लेबाजी कर रहे थे, तो इस दौरान पारी के 101वें ओवर में डोगरा ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद को अजीब तरह से खेला जिसमें गेंद थर्ड स्लिप से निकलकर बाउंड्री के लिए चली गई। इसके बाद डोगरा अनीश की ओर दौड़े और धीरे से उनके सिर पर अपने सिर से मारा जिन्होंने भी करीब से मारा। इस दौरान कर्नाटक टीम के सीनियर खिलाड़ी मयंक अग्रवाल भागे और बीच बचाव करने आए। फिर उनकी बहस हो गई जिसके बाद कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल खुश नहीं थे और अंपायरों से बात करते दिखे। हालांकि अनीश ने जो छींटाकशी की, उसके बारे में पता नहीं चला है। लेकिन डोगरा ने इस घटना पर कहा कि यह गर्मा-गर्मी में हुआ था। वहीं अब डोगरा को उनकी इस हरकत के चलते मैच फीस के 50 फीसदी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मैच रेफरी नारायणन कुट्टी की तरफ से जुर्माने की आधिकारिक घोषणा मैच खत्म होने के बाद ही होगी।

यह कोई बड़ी बात नहीं है

पारस डोगरा ने इस घटना को लेकर दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हमारी टीम अभी बहुत अच्छी स्थिति में है और मेरे लिए यही मायने रखता है। ऐसा होता रहता है विशेष कर तब जबकि आप फाइनल या इस तरह का कोई मैच खेल रहे हों। यह कोई बड़ी बात नहीं थी। अब सब ठीक हो गया है, यह उस समय के माहौल के गर्मा-गर्मी को देखते हुए घटना हो गई थी। उसके बाद हमने बातचीत शुरू कर दी थी, इसलिए अभी सबकुछ ठीक है। वहीं उन्होंने अपनी टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर कहा कि हमने कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। हम पहली पारी की बढ़त के आधार पर भी अपने अनुसार परिणाम हासिल कर सकते हैं। इसलिए हम जितना हो सके उतनी लंबी बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें

Ranji Trophy Final मैच में हुआ बवाल, कप्तान ने विपक्षी खिलाड़ी को मारा सिर; देखें VIDEO

IND vs ZIM: टीम इंडिया का टी20 में कैसा है जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड? 13 मैचों में इतनी बार किया है हार का सामना

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement