1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंटरनेशनल क्रिकेट से किया रिटायरमेंट का ऐलान, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी का बड़ा फैसला

इंटरनेशनल क्रिकेट से किया रिटायरमेंट का ऐलान, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी का बड़ा फैसला

 Published : Apr 02, 2026 12:37 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 12:37 pm IST

इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाने वाले साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक रासी वैन डेर डुसेन ने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस​की घोषणा कर दी।

Rassie van der Dussen- India TV Hindi
रासी वैन डेर डुसेन Image Source : GETTY

इंटरनेशनल क्रिकेट से एक और खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका के शानदार बल्लेबाजों में से एक रासी वैन डेर डुसेन हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा खत लिखकर इस बात का ऐलान किया। रासी वैन डेर डुसेन ने अचानक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। 

सोशल मीडिया पर किया रिटायरमेंट का ऐलान

रासी वैन डेर डुसेन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वे बहुत गर्व और कृतज्ञता से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रोटीज यानी साउथ अफ्रीका की जर्सी पहनना एक ऐसी उपलब्धि है, समर्पण के उस स्तर की मांग करती है जो आपकी परीक्षा भी लेती है और आपको अविश्वसनीय तरीके से पुरस्कृत भी करती है।उनका कहना है कि अपने देश के लिए खेलना  जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने अपने चार भाईयों का भी जिक्र किया साथ ही क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों का भी नाम लिया है। 

वनडे के शानदार खिलाड़ी रहे हैं रॉसी 

रासी वैन डेर डुसेन का वनडे में एक वक्त औसत करीब 60 का था, जिसे बहुत अच्छा माना जाता है, हालांकि अब रिटायरमेंट से पहले उनका औसत करीब 50 का है। रासी का करियर काफी देर से शुरू हुआ। जब वे करीब 29 साल के थे, जब उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। लेकिन अपने शानदार खेल की बदौलत वे जल्द ही साउथ अफ्रीका की टीम के परमानेंट मैंबर बन गए। साल 2023 के वनडे विश्व कप में उन्होंने कुछ कमाल की पारियां खेली थीं। उनके बल्ले से दो शतक आए थे। उनकी इन्हीं पारियों की बदौलत टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही थी। 

टी20 लीग में भी बनाई अपनी पहचान

भले ही रासी वैन डेर डुसेन टी20 में अपनी बहुत ज्यादा धाक ना जमा पाए हों, लेकिन वे दुनियाभर की लीग का भी हिस्सा रहे हैं। यहां तक कि वे साउथ अफ्रीका को भी इस फॉर्मेट में कई मैच जिता चुके हैं। कुछ वक्त के लिए वे आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भी टॉप 10 में आए थे। आईपीएल में भी वे राजस्थान रॉयल्स की टीम के हिस्सा रहे। तीन मैच खेलकर उन्होंने 22 रन बनाने का काम किया है। अब देखना होगा कि रासी क्या टी20 लीग खेलते हैं या फिर इससे भी दूरी बनाते हैं। 

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027: क्या है सुपर 6 फॉर्मेट, 24 साल बाद लौटेगा पुराना रोमांच, विस्तार से समझिए

फखर जमां अब बगावत पर उतरे, बॉल टैंपरिंग मामले में दी PCB को चुनौती

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल