1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. R Ashwin: टेस्ट क्रिकेट के किंग बने आर अश्विन, 500 विकेट किए पूरे, अनिल कुंबले को भी छोड़ा पीछे

R Ashwin: टेस्ट क्रिकेट के किंग बने आर अश्विन, 500 विकेट किए पूरे, अनिल कुंबले को भी छोड़ा पीछे

 Written By: Mohid Khan
 Published : Feb 16, 2024 03:09 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 03:09 pm IST

Ravichandran Ashwin: टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह भारत के लिए ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने हैं।

Ravichandran Ashwin- India TV Hindi
टेस्ट क्रिकेट के किंग बने आर अश्विन Image Source : INDIA TV

Ravichandran Ashwin 500 Test Wickets: टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। आर अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट पूरे कर लिया है। वह टेस्ट करियर में 500 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले ये कारनामा दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले ने किया था। वहीं, आर अश्विन-अनिल कुंबले के अलावा क्रिकेट के इतिहास में कुल 8 गेंदबाज ही 500 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छू सके हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के 500 विकेट पूरे

रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट में 500 विकेट पूरे करने के लिए 98 टेस्ट मैच की 184 पारियां ली हैं। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा है। अनिल कुंबले ने 105 मैचों में 500 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। वहीं, टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुथैया मुरलीधरन ने 87 टेस्ट मैचों में 500 विकेट लिए थे। 

टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट 

  1. मुथैया मुरलीधरन             800 विकेट
  2. शेन वॉर्न                         708 विकेट
  3. जेम्स एंडरसन                 695 विकेट
  4. अनिल कुंबले                  619 विकेट
  5. स्टुअर्ट ब्रॉड                    604 विकेट
  6. ग्लेन मैकग्रा                    563 विकेट
  7. कोर्टनी वॉल्श                  519 विकेट
  8. नाथन लियोन                  517 विकेट
  9. आर अश्विन                     500 विकेट

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आर अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, अनिल कुंबले इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। अनिल कुंबले ने टेस्ट में भारत के लिए कुल 619 विकेट लिए हैं। दूसरी ओर इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 728 विकेट ले चुके हैं। 

ये भी पढ़ें

24 साल के रचिन रविंद्र ने रचा इतिहास, खेली WTC 2023-25 की सबसे बड़ी पारी, इस खास लिस्ट में भी बनाई जगह

चाचा-भतीजे की जोड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में मचाया धमाल, पहले ही मैच में किया ये कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल