Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन ने डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर किया बड़ा दावा, CSK से जुड़ने की ये थी बड़ी वजह

अश्विन ने डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर किया बड़ा दावा, CSK से जुड़ने की ये थी बड़ी वजह

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Aug 14, 2025 04:11 pm IST, Updated : Aug 14, 2025 04:11 pm IST

आईपीएल 2025 सीजन के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने डेवाल्ड ब्रेविस को चोटिल खिलाड़ी गुरजापनीत सिंह की जगह पर 2.2 करोड़ रुपए में शामिल किया था। वहीं अब अश्विन ने ब्रेविस के सीएसके टीम के साथ जुड़ने को लेकर अपने बयान में बड़ा खुलासा किया है।

Dewald Brevis- India TV Hindi
Image Source : GETTY डेवाल्ड ब्रेविस

इंडियन प्रीमियर लीग का साल 2025 में खेला गया सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए काफी खराब रहा था, जिसमें उन्होंने लीग स्टेज के मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान में रहते हुए खत्म किया था। सीएसके के लिए सीजन के बीच में उनकी स्क्वाड का हिस्सा बनने वाले साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस का प्रदर्शन जरूर राहत देने वाला था। ब्रेविस को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने चोटिल खिलाड़ी गुरजापनीत सिंह की जगह पर 2.2 करोड़ रुपए में शामिल किया था। ब्रेविस को 6 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 180 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ कुल 225 रन बनाए थे। वहीं अब ब्रेविस के सीएसके टीम के साथ जुड़ने को लेकर अश्विन ने एक बड़ा खुलासा अपने बयान के जरिए किया है।

ब्रेविस को मिले डील से अधिक रुपए

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर ब्रेविस को लेकर कहा कि मैं आपको कुछ बताना चाहता हूं। डेवाल्ड ब्रेविस के लिए सीएसके की तरफ से पिछला आईपीएल सीजन काफी अच्छा रहा था। कुछ टीमें उनको लेकर बात भी कर रही थी। ब्रेविस को टीमों ने उनके प्राइस के चलते अपने साथ नहीं जोड़ा। जब ब्रेविस को रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़ने का मौका मिला तो उन्हें बेस प्राइस पर ही साइन किया जाना था, लेकिन होता यह है कि आप एजेंट से बात करते हैं और खिलाड़ी कहता है कि अगर आप मुझे कुछ अतिरिक्त पैसे देंगे तो मैं आ जाऊंगा।

सीएसके इसके लिए हो गया था तैयार

अश्विन ने आगे कहा कि प्लेयर्स ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर वह अगले सीजन से पहले रिलीज कर दिए गए तो उन्हें एक अच्छी रकम मिलेगी। इसी के चलते उनका ये तरीका था कि इस सीजन के लिए मुझे अच्छे पैसे दो नहीं तो मैं अगले साल ज्यादा पैसे लूंगा। ऐसे में सीएसके ने उनकी ये बात मान ली और इसी के चलते वह खेलने के लिए तैयार हो गए। बता दें कि आईपीएल नियमों के अनुसार जब भी कोई टीम सीजन के बीच में किसी चोटिल खिलाड़ी की जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर को शामिल करती है तो उसका प्राइज उस खिलाड़ी के ऑक्शन प्राइज से अधिक नहीं होना चाहिए जिसकी जगह पर वह आ रहा है। ऐसे में ब्रेविस को सीएसके 2.2 करोड़ रुपए से अधिक नहीं दे सकती थी क्योंकि इतने में ही उन्होंने गुरजापनीत सिंह को शामिल किया था।

ये भी पढ़ें

एशिया कप से पहले कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी पाकिस्तानी टीम, ये रहा उनका शेड्यूल

14 अगस्त का दिन सचिन तेंदुलकर के लिए है यादगार, 1990 में आज ही के दिन पहली बार किया था ऐसा करिश्मा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement