1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK के नंबर-1 गेंदबाज बनने से एक विकेट दूर रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो छूट जाएंगे पीछे

CSK के नंबर-1 गेंदबाज बनने से एक विकेट दूर रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो छूट जाएंगे पीछे

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 03, 2025 09:14 am IST,  Updated : May 03, 2025 09:15 am IST

चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। जडेजा RCB के खिलाफ मैच में बड़ा कारनामा करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं।

Ravindra Jadeja - India TV Hindi
एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा Image Source : AP

IPL 2025 के 52वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भिड़ने के लिए तैयार हैं। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली पर सभी की निगाहें टिकी होंगी लेकिन, चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास खास मुकाम हासिल करने का बड़ा मौका होगा।

दरअसल, रवींद्र जडेजा IPL में बड़ा कारनामा करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। RCB के खिलाफ आज के मैच में एक विकेट लेते ही जडेजा IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। वह ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ देंगे। CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जडेजा और ब्रावो दोनों के बराबर विकेट हैं। दोनों गेंदबाजों ने 140-140 विकेट चटकाए हैं। अब जडेजा एक विकेट लेते ही ब्रावो से आगे निकल जाएंगे और CSK के नंबर-1 गेंदबाज बन जाएंगे। 

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले CSK के गेंदबाज

  • ड्वेन ब्रावो- 140
  • रवींद्र जडेजा- 140
  • आर अश्विन- 95
  • दीपक चाहर- 76
  • एल्बी मोर्कल- 76
  • शार्दुल ठाकुर- 60

जडेजा विकेट का खाता खोलते ही T20 क्रिकेट में CSK के लिए 150 विकेट भी पूरे कर लेंगे। धाकड़ ऑलराउंडर ने T20 क्रिकेट में चेन्नई के लिए 149 विकेट अब तक झटके हैं। बता दें, ड्वेन ब्रावो इकलौते CSK के गेंदबाज हैं, जिन्होंने T20 क्रिकेट में 150 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। ब्रावो के नाम 154 विकेट दर्ज हैं। 

CSK की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • ड्वेन ब्रावो- 154 
  • रवींद्र जडेजा- 149
  • आर अश्विन- 125
  • एल्बी मोर्कल- 91
  • दीपक चाहर- 76

जडेजा का शानदार IPL करियर 

रवींद्र जडेजा के IPL करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 4 टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। पहले 2 सीजन राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने के बाद वह कोच्चि टस्कर्स केरला का हिस्सा बने और फिर 2011 से 2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। 2016 और 2017 में जडेजा गुजरात लॉयन्स के लिए खेले। 2019 में उनकी CSK में वापसी हुई और तब से ही इस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने IPL में 4 टीमों की ओर से कुल मिलाकर 250 मैचों में 167 विकेट झटके हैं। 

RCB vs CSK Dream11 Prediction: विराट या सैम करन किसको बनाएं कप्तान, इन 11 प्लेयर्स को दें टीम में जगह

RCB vs CSK: चेन्नई के सामने होंगे RCB के धुरंधर, कुछ ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल