1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी के लिए आखिरी मौका, इंग्लैंड सीरीज में हुए फ्लॉप तो हो सकती है टीम से छुट्टी

इस खिलाड़ी के लिए आखिरी मौका, इंग्लैंड सीरीज में हुए फ्लॉप तो हो सकती है टीम से छुट्टी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 17, 2025 12:30 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 12:34 pm IST

टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन हाल के दिनों में उतना अच्छा नहीं रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में उन्हें तीन मैचों में खेलने का मौका मिला था, लेकिन वहां वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : GETTY

भारत की टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। इस दौरे पर इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया पांच टेस्ट मैच खेलेगी। सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद नहीं रहेंगे। ऐसे में रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, ऋषभ पंत जैसे अनुभवी प्लेयर पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। इन सबके बीच भारत के स्क्वॉड में एक ऐसा खिलाड़ी भी मौजूद है, जिसके लिए इंग्लैंड दौरा आखिरी मौका साबित हो सकता है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। वो खिलाड़ी स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं।

हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन

रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट में उतना अच्छा नहीं रहा है। पिछले 10 टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से 22.81 के औसत से सिर्फ 365 रन निकले हैं। इस दौरान वो सिर्फ दो अर्धशतक लगाने में कामयाब हो सके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 48.15 का रहा है। हालांकि गेंदबाजी में उनके आंकड़े कुछ बेहतर जरूर हैं। वहां उन्होंने 10 मैचों की 16 पारियों में 36 विकेट लिए हैं। जिसमें से 16 विकेट उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान लिए थे। गेंदबाजी में वो भारतीय पिचों पर विकेट निकाल पाते हैं लेकिन विदेश में वह विकेट लेने के मामले में संघर्ष करते हुए दिखे हैं। ऐसे में अगर जडेजा को टेस्ट टीम में बने रहना है तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा।

रवींद्र जडेजा को कौन कर सकता है रिप्लेस?

अब आप ये सोच रहे होंगे कि अगर रवींद्र जडेजा को बाहर किया जाता है तो उनकी जगह ऑलराउंडर के तौर पर किसे टीम में शामिल किया जाएगा। तो उसके लिए टीम इंडिया के पास अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर मौजूद हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मौका मिलने पर टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में अगर जडेजा इंग्लैंड सीरीज में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं तो उनकी जगह अक्षर या सुंदर में से किसी को शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें

अंग्रेजों के घर में घुसकर खूब ठोके रन, अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी का कर रहा इंतजार

टेस्ट क्रिकेट में 30 साल बाद देखने को मिलेगा ऐसा नजारा, इस प्लेयर के डेब्यू के बाद हो पाया ये संभव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल