1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नाम बदलकर RCB तैयार, एमएस धोनी के गढ़ में ऐसे हुआ विराट कोहली का स्वागत

नाम बदलकर RCB तैयार, एमएस धोनी के गढ़ में ऐसे हुआ विराट कोहली का स्वागत

 Published : Mar 20, 2024 10:46 am IST,  Updated : Mar 21, 2024 10:11 am IST

आरसीबी ने इस बार अपने नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर लिया है। इस बीच विराट कोहली आईपीएल 2024 के पहले मैच के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं।

rcb virat kohli - India TV Hindi
नाम बदलकर RCB तैयार, एमएस धोनी के गढ़ में ऐसे हुआ विराट कोहली का स्वागत Image Source : PTI

RCB IPL 2024 : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम से पहचानी जाने वाली आरसीबी ने इस साल अपने नाम में हल्का सा बदलाव किया है। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होना है, इसलिए लिए टीमों की तैयारी अब लगभग आखिरी चरण में है। कैंप में प्रैक्टिस जारी है, इस बीच रणनी​ति पर भी विचार किया जा रहा है। अब आरसीबी की टीम अपने पहले मैच के लिए चेन्नई पहुंच चुकी है, जहां टीम का स्वागत किया गया। 

आरसीबी का नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हुआ 

आरसीबी की टीम पहले आईपीएल सीजन से अब तक खेल रही है। लेकिन खिताब एक भी बार टीम खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है। अब तक टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नाम से जानी जाती थी, लेकिन इस बार टीम के नाम में हल्का सा बदलाव किया गया है। अब टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम से जानी जाएगी। हालांकि शहर का नाम तो साल 2014 में बदल गया था, लेकिन टीम का नाम बेंगलोर ही रहा। लेकिन अब इतने साल बाद टीम ने बेंगलोर की जगह बेंगलुरु कर दिया है। 

इस साल फॉफ डुप्लेसी संभाल रहे हैं आरसीबी की कमान 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में हमेशा से दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन टीम कभी भी आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई। इस दौरान साल 2013 से लेकर साल 20222 तक दुनिया के बड़े खिलाड़ियों में शुमार विराट कोहली टीम के कप्तान रहे, लेकिन इसके बाद भी ट्रॉफी नहीं आ पाई। इसके बाद साल 2023 में फॉफ डुप्लेसी को कमान सौंपी गई, वे भी दो साल से कप्तानी कर रहे हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या नाम बदलकर टीम की किस्मत में भी बदलाव होगा। 

22 मार्च को खेला जाएगा आरसीबी बनाम सीएसके महामुकाबला 

इस बीच पहला मैच 22 मार्च को आरसीबी और सीएसके बीच खेला जाना है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पहले ही चेन्नई में अपनी तैयारी कर रही है। अब फोटो और वीडियो आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि आरसीबी की टीम भी चेन्नई पहुंच चुकी है। ये मैच टीम के लिए काफी अहम है। चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में आरसीबी की टीम ने अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल मिलाकर 12 मैच खेले हैं, इसमें से टीम 5 मैच जीते हैं, वहीं अगर बात चेन्नई में आरसीबी और सीएसके मैच की बात की जाए तो 8 मैच हुए हैं, इसमें से टीम केवल एक ही मैच जीत पाई है। आरसीबी ने सीएसके को चेन्नई में साल 2008 में हराया था, इसके बाद से टीम को जीत की तलाश है। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को सौंपी कप्तानी, RCB ने बदला अपना नाम; देखें खेल की 10 बड़ी खबरें

बांग्लादेश टीम को लगा बड़ा झटका, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले अहम खिलाड़ी हुआ बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल