1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: भारत के इन दो खिलाड़ियों के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

IND vs AFG: भारत के इन दो खिलाड़ियों के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jan 18, 2024 04:10 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 04:10 pm IST

Double Super Over: भारत और अफगानिस्तान के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला सुपर ओवर खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया।

ind vs afg- India TV Hindi
इन दो खिलाड़ियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड Image Source : BCCI

Double Super Over: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच का नतीजा दो सुपर ओवर खेले जाने के बाद निकला। ये इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला डबल सुपर ओवर था। इस मैच के साथ ही टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों का नाम एक खास लिस्ट में शामि हो गया। ये दोनों खिलाड़ी अपने करियर में दूसरी बार डबल सुपर ओवर का हिस्सा बने। 

IND vs AFG से पहले इन दो टीमों के बीच खेला गया डबल सुपर ओवर

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले आईपीएल में भी एक डबल सुपर ओवर खेला जा चुका है। आईपीएल के 13वें सीजन में 18 अक्टूबर 2020 को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच एक मैच टाई हुआ था। इसके बाद दोनों टीमों ने पहले सुपर ओवर में 5-5 रन बनाए थे। फिर  दूसरे सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस ने 11 रन बनाए थे। किंग्स इलेवन पंजाब ने इस टारगेट को चेज करते हुए जीत हासिल की थी। 

इन दो खिलाड़ियों के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्पिनर रवि बिश्नोई के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ये दोनों खिलाड़ी दो डबल सुपर ओवर खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। दरअसल, ये दोनों खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए डबल ओवर का हिस्सा थे। उस मैच में रोहित ने सुपर ओवर में बल्लेबाजी की थी और रवि बिश्नोई ने भी सुपर ओवर फेंका था। अफगानिस्तान के खिलाफ भी ये दोनों खिलाड़ी डबल सुपर ओवर का हिस्सा बने और टीम की जीत के हीरो भी रहे। 

टीम इंडिया ने दर्ज की रोमांचक जीत 

इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे। टारगेट का चेज करते हुए अफगानिस्तान ने भी 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना दिए। इसके बाद पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 16 रन बनाए थे। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने भी 16 रन ही बनाए। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक और सुपर ओवर खेला गया। इस बार टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाए। लेकिन इस बार अफगानिस्तान की टीम 1 रन ही बना सकी और उसने दोनों विकेट गंवा दिए, जिसके चलते ये मैच भारतीय टीम के नाम रहा। 

ये भी पढ़ें

सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा का क्रिकेट की दुनिया पर राज, तीनों खिलाड़ी बने नंबर वन

रिंकू सिंह ने बल्ले से दिखाया कमाल, भारत के लिए T20I में इस पोजीशन पर बनाया सर्वाधिक स्कोर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल