इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, वहीं हार्दिक पांड्या की बतौर कप्तान प्लेइंग 11 में वापसी भी हुई है। मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रोहित शर्मा के लिए ये मुकाबला उनके टी20 करियर में काफी अहम बन गया है क्योंकि वह अपना 450वां टी20 मैच खेल रहे हैं। रोहित ने इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
रोहित शर्मा 450 टी20 मैच खेलने वाले बने पहले खिलाड़ी
सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने के मामले में भारतीय खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं, जिसमें वह 450 टी20 मैच खेलने वाले भी अब पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित के बाद सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने के मामले में भारतीय खिलाड़ी के तौर पर दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक का नाम है, जिन्होंने 412 टी20 मैच खेले हैं। रोहित ने साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को विजेता बनाने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद वह अब वह टी20 फॉर्मेट में सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए दिख रहे हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने के मामले में पहले नंबर पर कायरन पोलार्ड का नाम है, जिन्होंने कुल 695 टी20 मैच खेले हैं, तो वहीं रोहित 450 या उससे अधिक टी20 मैच खेलने वाले अब वर्ल्ड क्रिकेट में 12वें खिलाड़ी बन गए हैं।
सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
रोहित शर्मा - 450 टी20 मैच
दिनेश कार्तिक - 412 टी20 मैच
विराट कोहली - 401 टी20 मैच
एमएस धोनी - 393 टी20 मैच
मुंबई इंडियंस की नजर सीजन की पहली जीत पर
गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम की नजरें आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत पर होगी। इस सीजन के पहले मैच में उन्हें 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें हार्दिक पांड्या के अलावा मुजीब उर रहमान को भी जगह मिली है।
ये भी पढ़ें
टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए रोहित शर्मा ने रखी ये खास डिमांड, इस बयान से जीत लिया सभी का दिल
पाकिस्तान की नहीं बदल पा रही किस्मत, T20 के बाद अब न्यूजीलैंड ने वनडे में चटाई धूल