Rohit Sharma Asia Cup: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप 2022 के तीसरे मुकाबल में श्रीलंका के खिलाफ 32 गेंदों पर अपना 28वां टी20 अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा वह एशिया कप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ यह उपलब्धि अपने नाम की है। साथ ही रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं और इस मामले में वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं।
रोहित शर्मा ने इस मैच में लंबे समय के बाद तूफानी पारी खेली। उन्होंने शुरुआती दो विकेट 13 रन पर गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की पार्टरनशिप की। उनके नाम इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में अब 32 बार 50 से ज्यादा का स्कोर दर्ज हो गया है। उनके नाम अब 28 अर्धशतक और 4 शतक के साथ 32 बार 50 से अधिक का स्कोर दर्ज हो गया है। वह इस फॉर्मेट में पिछले मुकाबले में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए थे।
रोहित शर्मा ने इसके अलावा शाहित अफरीदी के एशिया कप में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। इस टूर्नामेंट में यह उनका आठवां अर्धशतक है और वह एक शतक भी इस टूर्नामेंट में लगा चुके हैं। वह 2018 में नियमित कप्तान नहीं थे और कार्यवाहक कप्तान के तौर पर उन्होंने 2018 में टीम को एशिया कप की ट्रॉफी जिताई थी। एशिया कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
संपादक की पसंद